VIDEO: 'पब्लिसिटी के लिए आप लेती हैं आलिया का नाम', कंगना के शो में ही इस एक्ट्रेस ने खोल दी उनकी पोल

नई दिल्ली, 28 फरवरी: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अब अपना रियालिटी शो 'लॉकअप' शुरू किया है। जिसका टेलीकास्ट रविवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ। इस शो में 16 सेलिब्रिटीज भी नजर आ रहे हैं। शो के प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस पायल रोहतगी भी पहुंचीं, लेकिन उनकी कंगना से बहस हो गई। इस पर पायल ने बॉलीवुड क्वीन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

'पब्लिसिटी के लिए आलिया का सहारा'

'पब्लिसिटी के लिए आलिया का सहारा'

पायल रोहतगी ने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना बतौर होस्ट मंच पर बैठी रहती हैं। इस पर उनकी पायल से बहस हो जाती है। पायल ने कहा कि कंगना पब्लिसिटी के लिए आलिया भट्ट के नाम का सहारा ले रही हैं। इसी वजह से उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाडी' का जिक्र किया।

भड़क गईं कंगना

भड़क गईं कंगना

पायल की बात सुनकर कंगना भी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरा नाम मत लो, मेरे पिछले अनुभवों का उपयोग मत करो। मेरे ऊपर आपने जो आरोप लगाए हैं, उसे सिद्ध करिए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पायल की टीम ने इंस्टा पर लिखा कि पायल ईमानदार, सुंदर और साहसी हैं। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता है।

क्यों कर रहीं शो में काम?

क्यों कर रहीं शो में काम?

वहीं जब एक रिपोर्टर ने पायल से पूछा कि वो Alt बालाजी के शो में काम क्यों कर रही हैं, जबकि पिछली बार उनको आलोचना का शिकार होना पड़ा था। इस पर पायल ने कहा कि व्यक्तिगत राय प्रोफेशनल काम से अलग हो सकती है। शो की होस्ट कंगना के भी एकता कपूर से मतभेद थे, लेकिन अब वो एक अहम शो में काम कर रही हैं।

आलिया की फिल्म पर फिर साधा निशाना

आलिया की फिल्म पर फिर साधा निशाना

हाल ही में कंगना ने आलिया की फिल्म गंगूबाई की तारीफ की थी, लेकिन अब उसकी कमाई पर कंगना ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी बहन रंगोली की इंस्टा स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मूवी माफिया गणित... 75 करोड़ की फिल्म तीन दिनों में 43 करोड़ कर लेती है और वे इसे अल्ट्रा डिजास्टर कहते हैं...160 करोड़ की फिल्म 35 करोड़ करती है और ये सुपरहिट है। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+