Lock Upp: अभिनेत्री पायल ने 'जादू की छड़ी' से बॉलीवुड में बनाई जगह, कंगना ने कहा लड़कियों पर लोग करते हैं 'शक'
रियालिटी शो लॉकअप (Lock Upp) सनसनीखेज खुलासों के लेकर चर्चा में है। शो की कंटेस्टेंट अभिनेत्री पायल रोहतगी (ayal Rohatgi) ने चौंकाने वाले वाले सीक्रेट साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने करियर से समझौता नहीं कर सकती थी। बॉलीवुड (Bollywood) की इंडस्ट्री में पैर जमाना काफी मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने कुछ अनोखो प्रयोग किए।

पायल ने बताए सीक्रेट
कंगना रानौत के रियलिटी शो लॉकअप के शो मजेदार होता जा रहा है। जो दर्शक अपने पसंदीदा सेलिब्रटी की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक रहते हैं उनके लिए यह रियलिटी शो काफी रोमांचक होता जा रहा है। लॉकअप के इस एपिसोड में अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने निजी जीवन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में संघर्ष से जुड़े अपने कुछ सीक्रेट बताए हैं।

करियर के लिए तांत्रिक पूजा
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने कहा कि वे अपना कैरियर सही करने के लिए तांत्रिक पूजा करती थीं। इस पर कंगना ने कहा कि वह खूबसूरत और टैलंटेड हैं। उन्हें इस तहर के किसी भी काले जादू की जरूरत नहीं है। पायल के खुलासे के बाद कंगना ने भी अपने बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब तो संग्राम को भी लगेगा कि पायल ने उनका वशीकरण किया है।

लड़कियों पर शक करते हैं लोग
कंगना ने अपने पुराने दिन याद करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें भी कहते थे कि यह लड़की काला जादू करती है। कंगना ने पायल से कहा कि इसका मतलब आपने काला जादू करके लोगों को वश में करने की कोशिश की। लेकिन आप तो इतनी खूबसूरत हो कि लोगों को ऐसे ही वश में कर सकती हो। ऐसा कुछ नहीं है, जब लड़कियां सफल होती हैं तो लोग शक करते हैं।

अंजली का पारा सातवें आसमान पर
लॉकअप में पायल को लेकर अंजली का पारा सातवें आसमान पर है। विनीत इतना खफा हुए कि उन्होंने पायल रोहतगी पर खाने में थूकने का आरोप लगा डाला। इस पर अंजली को मौका मिल गया। वे सबसे पूछती हैं कि इसके हाथ का खाना कौन खाएगा?

अली ने पायल को किया सपोर्ट
पूनम और मंदाना करीमी भी अंजली के सपोर्ट में आज जाती हैं। जबकि निशा ने सीधे सवाल उठाया कि 'क्या पायल ने सच में खाने में थूका था? इस पर अली का जवाब आता है कि उसने ऐसा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications