Pawan Singh: 'क्या अक्षरा सिंह के लिए मां को मना रहे हैं', पवन सिंह की वायरल तस्वीर पर क्यों उठे सवाल?
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त भी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके कारण वो लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं और उनके फैंस उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को उनकी ये फोटो देखकर थोड़ी चिंता भी हो रही है।
दरअसल वायरल तस्वीर में पवन सिंह अपनी मां के चरणों में बैठे हुए हैं और एक छोटे बच्चे की तरह अपनी मां के एकटक निहार रहे हैं, जबकि एक दूसरी तस्वीर में उनकी मां उन्हें प्यार कर रही हैं और दुलरा रही हैं।

इस भावुक फोटो पर लोग दिल-खोलकर खुशी जता रहे हैं। कुछ यूजर ने लिखा है कि 'जिसके पास मां है, उसे फिर किस बात का दुख है।'
'क्या अक्षरा सिंह को वापस लाने के लिए मां को मना रहे हैं' (Pawan Singh)
तो वहीं किसी ने लिखा है कि 'पवन भैया की माई मतलब हमारी माई'। तो किसी ने लिखा है कि 'पवन भईया आप ठीक हैं? क्या कुछ परेशानी है?' तो किसी ने लिखा है कि 'क्या मां से आप किसी चीज की माफी मांग रहे हैं', तो एक ने लिखा कि 'क्या अक्षरा सिंह को वापस लाने के लिए मां को मना रहे हैं', कुल मिलाकर ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है और लोग जमकर इसके बारे बातें कर रहे हैं।

मां की वजह से Pawan Singh ने नहीं की अक्षरा से शादी
आपको बता दें कि पवन सिंह अपनी मां को भगवान की तरह पूजते हैं, कहा जाता है कि अपनी मां के ही कहने पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले पवन सिंह ने उनसे शादी ना करके बलिया की ज्योति सिंह से शादी की थी। आज भी लोग पवन सिंह और अक्षरा के रिलेशनशिप की बात करते हैं। अपनी मां के कहने पर पवन सिंह ने ज्योति से शादी कर तो ली लेकिन रिश्ता निभा नहीं पाए और आज दोनों तलाक के लिए केस में लड़ रहे हैं।

ज्योति सिंह एक्टर Pawan Singh की दूसरी पत्नी है
हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पवन सिंह पर काफी उंगलियां भी उठाईं लेकिन इसके बावजूद वो चुनाव हार गईं।
आपको बता दे कि ज्योति एक्टर की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी पत्नी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी, उनकी मौत आज भी सवालों के घेरे में हैं। पवन सिंह हाल में 'लाफ्टर शेफ्स 3' और 'बिग बॉस 17' में दिखे थे। वह जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications