Pawan Singh ने Live शो में एक्ट्रेस के साथ कर दी ऐसी हरकत, स्टेज पर ही हुआ 'ऐसा कांड', वीडियो वायरल
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह बना एक स्टेज शो का वीडियो, जिसमें वह एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिख रहे हैं।
पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल
इस बातचीत के दौरान शादी का जिक्र आते ही पवन सिंह ने मजाकिया अंदाज में खुद को ही उम्मीदवार के तौर पर पेश कर दिया। ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच खूब शेयर की जा रही है।

वायरल वीडियो क्लिप में क्या दिखा?
-करीब साढ़े तीन मिनट के एक वीडियो क्लिप में पवन सिंह मंच पर मौजूद एक एक्ट्रेस से पूछते हैं कि क्या उनकी शादी हो चुकी है। जवाब मिलता है कि वह अच्छे लड़के की तलाश में हैं। इस पर पवन सिंह हंसते हुए खुद की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं कि सामने ही तो खड़ा है, देख लीजिए।
-पवन सिंह ने अपने अंदाज में कहा कि वह टिकाऊ हैं, संस्कारी हैं और कमाने वाले भी, हालांकि ये पूरी बातचीत मजाक और मनोरंजन के मूड में नजर आता है,जिस पर दर्शक भी ठहाके लगाते दिखते हैं।
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में मची है सनसनी
-वायरल वीडियो में रिश्तों को लेकर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी दिखती है। एक्ट्रेस आधुनिक दौर के रिश्तों पर टिप्पणी करती हैं तो पवन सिंह भी जवाब में लड़कियों और लड़कों के बदलते व्यवहार पर चुटकी लेते हैं। पूरा संवाद स्टेज एंटरटेनमेंट के माहौल में होता है, जिसे दर्शक हंसी-मजाक के तौर पर लेते हैं।
-पवन सिंह की निजी जिंदगी लंबे समय से खबरों में रही है। उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, जिनका 2015 में निधन हो गया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की थी। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।
-ज्योति सिंह ने पहले पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और जबरन गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं हाल ही में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर रिश्ते को बचाने की अपील भी की है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के रिश्ते भी काफी समय तक चर्चा में रहे। अक्षरा सिंह ने कई इंटरव्यूज में इस रिश्ते पर अपनी बात रखी थी और कुछ गंभीर आरोप भी लगाए थे। इन दावों पर पवन सिंह की ओर से अलग-अलग मौकों पर प्रतिक्रियाएं आती रही हैं। ये मामला भी भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।
फैंस के बीच क्यों चर्चा में है वीडियो?
वायरल हो रही क्लिप में पवन सिंह का अंदाज उनके स्टेज पर्सोना जैसा है, हाजिरजवाब, मजाकिया और दर्शकों से सीधा जुड़ने वाला। हालांकि उनकी निजी जिंदगी पहले से विवादों में रही है, इसलिए ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications