Rise And Fall शो छोड़ते ही अचानक कोर्ट क्यों पहुंचे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, क्या है पूरा मामला?

Pawan Singh Court Appearance: भोजपुरी अभिनेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पवन सिंह शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट के बाहर उनके देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग उन्हें नजदीक से देखने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।

फैंस का यह उत्साह सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना। पवन सिंह की यह पेशी चुनाव के दौरान उनके खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामलों से जुड़ी है।

Pawan Singh Court Appearance

क्या है मामला?

पवन सिंह कोर्ट में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उनके खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में पेश हुए। पवन सिंह के खिलाफ कुल पांच आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। शुक्रवार को कोर्ट में उनकी हाजिरी लगी और उनके अधिवक्ता पीके सिंह ने बताया कि एक केस में जमानत हुई, दो मामलों में चार्ज हुआ और एक केस में पेशी थी। कोर्ट ने अगली तारीख अब तक तय नहीं की है और अगली पेशी की जानकारी बाद में दी जाएगी।

फैंस की लगी भीड़

पवन सिंह जब कोर्ट पहुंचे तो उनके फैंस ने उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए भीड़ लगा दी। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। फैंस का यह उत्साह यह दिखाता है कि पवन सिंह की लोकप्रियता चुनावी और एक्टिंग करियर दोनों में मजबूत बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Pawan Singh: 'लगता है पैसा खत्म हो गया', धनश्री पर लाइन मारने वाले पवन सिंह ने क्यों छोड़ा Rise & Fall?

बिहार के काराकाट सीट से पवन सिंह ने लड़ा था चुनाव

पवन सिंह ने पिछली लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था, जिसमें अधिक गाड़ियां रखने का मामला शामिल था। इसी के चलते उनके खिलाफ कई थानों में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज किए गए। इनमें से कई मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है और कुछ मामलों में चार्ज चल रहा है।

पवन सिंह के वकील ने क्या कहा?

पवन सिंह के वकील पवन कुमार सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल पर कुल पांच मामले दर्ज थे। विजन सर के कोर्ट से आज एक मामले में उन्हें जमानत मिली। वहीं, दो अन्य मामलों में आरोप तय किए गए, जबकि एक मामले में केवल उपस्थिति दर्ज कराई गई। एसीजेएम-1 कोर्ट में एक मामले में पहले जमानत मिली और बाद में आरोप तय किए गए। इसके अलावा, अजीत गर्ग के कोर्ट में भी एक मामले में आरोप तय किए गए। वकील ने कहा कि यदि न्यायालय बुलाता है, तो अगली पेशी निर्धारित की जा सकती है। इस मामले पर पवन सिंह ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह का देवी गीत रिलीज, सुनते ही हो जाएंगे भावुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+