Pawan Singh Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह का देवी गीत रिलीज, सुनते ही हो जाएंगे भावुक
Pawan Singh Bhojpuri Navratri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे। इस शो में उनकी मौजूदगी ने दो हफ्तों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और टीआरपी भी बेहतरीन रही।
पवन सिंह ने छोड़ा रिएलिटी शो
हालांकि अब पवन सिंह ने खुद को इस रिएलिटी शो से अलग कर लिया है। इसकी वजह उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को बताया है। पवन सिंह की मानें तो वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय रहना चाहते हैं।

देवी मां की भक्ति में लीन नजर आए पवन सिंह
फिलहाल पवन सिंह शारदीय नवरात्रि 2025 के मौके पर देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। रिएलिटी शो छोड़ने के बाद से पावर स्टार पवन सिंह फिर से अपने भोजपुरी गानों और फिल्मों पर फोकस करने लगे हैं।
नवरात्रि के मौके पर पवन सिंह का नया देवी गीत हुआ रिलीज
-इसी कड़ी में शारदीय नवरात्रि के मौके पर पवन सिंह का नया देवी गीत 'चुनरिया लहरे माई के' रिलीज हो गया है। इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है।
-गाने के रिलीज होने के बाद पवन सिंह ने इसकी एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इस गाने के वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जय माता दी। आप सबका प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। इस वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते दिखाई दे रहे हैं।
पवन सिंह ने खुद गाया है ये देवी गीत
-इस देवी गीत को पवन सिंह ने खुद अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने के बोल आलम दिलशाद ने लिखे हैं।
-गाने का म्यूजिक अजय सिंह और संग्राम आकाश ने दिया है। वीडियो निर्देशन बिभांशु तिवारी का है और इसके प्रोड्यूसर खुद पवन सिंह हैं। कोरियोग्राफी गोल्डी जयसवाल और सनी सोनकर ने की है, जो कई बड़े भोजपुरी स्टार्स को डांस सिखा चुके हैं।
पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मोहरा' का फर्स्ट लुक
-कुछ दिन पहले पवन सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मोहरा' का फर्स्ट लुक भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पोस्टर में वह दमदार एक्शन लुक में नजर आ रहे थे। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- जय माता दी। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपके लिए ला रहा हूं धमाकेदार तोहफा।
-पवन सिंह ने आगे लिखा था- निर्देशक-निर्माता अरविंद चौबे की फिल्म 'मोहरा' का ट्रेलर और गाने जल्द ही एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होंगे। फिल्म मोहरा को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है और पवन सिंह इसमें लीड रोल निभाते हुए एक्शन मोड में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications