Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का ये गाना, आज ही सुन लें ये सुपरहिट सॉन्ग

Pawan Singh Amrapali Dubey Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की तरह विदेशों में भी अपनी धाक जमा चुकी है। यहां की फिल्में और गाने सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के गाने ने मचाई धूम
कई भोजपुरी गाने तो ऐसे हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी ट्रेंड करते रहते हैं और करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं। इन्हीं में से एक सुपरहिट गाना है, जिसने यूट्यूब पर 600 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।

Pawan Singh

इंटरनेट पर छाया पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का पुराना गाना

साल 2017 में रिलीज हुए हिट गाने 'रात दिया बुता के पिया क्या किया', में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला ऐसा गाना था जिसने यूट्यूब पर 100 मिलियन (10 करोड़) व्यूज का रिकॉर्ड बनाया था। गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री इतनी तगड़ी है कि रिलीज के आठ साल बाद भी ये फैंस का फेवरेट बना हुआ है।

600 मिलियन से पार पहुंचे व्यूज

-ये गाना पिछले कई सालों से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक इसे 600 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि गाने के कमेंट सेक्शन में भी फैंस आज तक पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकते। लाल साड़ी और सोलह श्रृंगार में नजर आईं आम्रपाली की खूबसूरती गाने की सबसे बड़ी हाइलाइट रही है।

-भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और ग्लैमर क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। 'रात दिया बुता के पिया क्या किया' जैसे गाने यह साबित करते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री अब ग्लोबल लेवल पर अपनी अलग जगह बना चुकी है। ये गाना सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों के प्यार का बड़ा सबूत है।

आम्रपाली दुबे को मिली बड़ी पहचान

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में 'निरहुआ रिक्शावाला' से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। फिल्मों से पहले आम्रपाली टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा थीं और कई बेहतरीन सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी थीं।

विवादों से घिरी है पवन सिंह की जिंदगी

वहीं पवन सिंह की लोकप्रियता की शुरुआत उनके सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से हुई थी, जिसने उन्हें स्टार बना दिया था। आज उन्हें इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। हालांकि, वह फिल्मों और गानों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

पवन सिंह और अंजलि राघव का मामला

-हाल ही में पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे। इस घटना के चलते पवन सिंह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

-इस वीडियो के सामने आने के बाद से पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। वहीं वीडियो में नजर आ रहीं हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस अंजलि राघव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ सरेआम गंदी हरकत की थी। अंजलि राघव ने लाइव वीडियो में पवन सिंह को 'घटिया इंसान' भी कहा था।

-इसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अंजलि राघव से माफी मांगी थी और कहा था कि उनका कोई 'गलत इरादा' नहीं था। पवन सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो बुरा लगा।

-पवन सिंह ने आगे लिखा था- मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इरादा नहीं था क्योंकि हमलोग कलाकार हैं। इसके बावजूद, अगर आपको हमारे किसी व्यवहार से कोई भी तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+