'बेटे की सलमाती के लिए मां ने मांगा आशीर्वाद', पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने मुंडवाया सिर

Pawan Kalyan Wife Anna: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण की पत्नी एना कोनिडेला रविवार 13 अप्रैल के दिन तिरुमला मंदिर पहुंची थीं। यहां मंदिर में अपने बाल अर्पित किए। उन्होंने अपने बेटे की सेहत और सलामती के लिए ये फैसला लिया है। बाल अर्पित करने के बादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें एना अपने बाल दान कर रही हैं। कैप्शन में लिखा, श्रीमती एना कोनिडाला ने तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वराह स्वामी के दर्शन करने के बाद, श्रीमती एना कोनिडाला ने सभी भक्तों के साथ पद्मावती कल्याण कट्टा में अपना सिर नीला चढ़ाया।

Pawan Kalyan Wife Anna

आपको बता दें, एना और पवन के बेटे मार्क शंकर 8 अप्रैल को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसमें वो बाल-बाल बचे हैं। मार्क सिंगापुर में एक समर कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां वो जिस इमारत में थे, उसमें आग लग गई थी। जिमें मार्क झुलस गए थे। हादसे में मार्क के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। साथ ही धुएं की वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है और वो कुछ दिनों पहले ही पिता पवन के साथ भारत लौटे हैं। इसी घटना के बाद एना ने तिरमला मंदिर जाने का फैसला किया और अपने बाल दान किए। साथ ही उन्होंने भगवान से बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बता दें, मार्क शंकर का जन्म 10 अक्टूबर 2017 को हुआ था। वो अभी केवल 8 साल के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+