एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक ने कहा 'साइको' तो भड़क गईं पवित्रा पुनिया, बोलीं-'जो जिंदगी में नहीं उसके बारे में...'
एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक ने कहा 'साइको' तो भड़क गईं पवित्रा पुनिया, बोलीं-'जो जिंदगी में नहीं उसके बारे में...'
मुंबई, 10 अगस्त: टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत 8 अगस्त से हो चुकी है। वूट ऐप पर बिग बॉस का 15वां सीजन देखा जा सकता है। इस बार शो को होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म निर्माता करण जौहर कर रहे हैं। इस शो में प्रतीक सहजपाल भी आए हैं, जो शो में आने के पहले से भी चर्चा में थे। प्रतीक सहजपाल ने बीबी ओटीटी के प्रीमियर नाइट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को साइको और एग्रेसिव कहा है। प्रतीक ने कहा था, 'मैं और पवित्रा पुनिया दोनों साइको, एग्रेसिव और पॉजेसिव थे, इसलिए हमारा रिश्ता टूट गया।'' प्रतीक सहजपाल ने पवित्रा पुनिया को लेकर जो कमेंट किया है, उसने सबको हैरान कर दिया है। अब पवित्रा पूनिया ने प्रतीक के कमेंट का जवाब दिया है।

पवित्रा पुनिया बोलीं- प्रतीक के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती
एजाज खान को डेट कर रही पवित्रा पुनिया ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल के कमेंट के बारे में कहा कि उसके बारे में उन्हें कोई बात नहीं करनी है। बीबी ओटीटी के प्रीमियर नाइट पर प्रतीक ने कहा, "मैं पवित्रा के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन यह खत्म हो गया क्योंकि हम दोनों बहुत एग्रेसिव हैं और फिर ये सब खत्म हो गया है।'' प्रतीक ने ये भी कहा है कि हमारे और पवित्रा के बीच जो कुछ भी था, उसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है। हमने हमेशा एक-दूसरे के बारे में सच ही कहा है।

पवित्रा ने कहा- जो जिंदगी में नहीं है, उसके बारे में क्या बोलूं?
पवित्रा पुनिया ने कहा, "मैं इस पर (प्रतीक) कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। भगवान उन्हें (प्रतीक) हमेशा खुश रखे और आशीर्वाद दें। जो लोग मेरी जिंदगी में मौजूद नहीं हैं, मैं उनके बारे में बात नहीं करती।''
बिग बॉस 15 को देखने के बारे में पवित्रा पुनिया ने कहा, "मैंने अभी एक भी एपिसोड अभी तक नहीं देखा है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं टीवी पर आने के बाद जरूर देखूंगी, अगर मुझे वक्त मिल गया तो। मेरा भाई इस शो का बहुत बड़ा फैन है। वह इसे देखता है। मुझे खुशी है कि मैं पिछले सीजन में शो का हिस्सा थी।''

एजाज खान को डेट कर रही हैं पवित्रा पुनिया
प्रवित्रा पुनिया इन दिनों अभिनेता एजाज खान को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस-14 में हुई थी। बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच नजदीकियां दिखने लगी थी। शो से निकलने के बाद एजाज खान और पवित्रा दोनों एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। दोनों को मुंबई में अक्सर साथ में देखा जाता है। एजाज और पवित्रा को हाल ही में राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में भी देखा गया था।

पवित्रा और एजाज जल्द करने वाले हैं शादी
अपने एक इंटरव्यू में एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने कहा था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए मान जाए तो वह दोनों जल्द ही शादी करेंगे। एजाज खान ने कहा था कि ऐसा भी हो सकता है कि साल 2021 के आखिर तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाए। वहीं पवित्रा का कहना था कि शादी से पहले वह दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझना और जानना चाहते हैं क्योंकि शादी के एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।












Click it and Unblock the Notifications