'शाहरुख खान एक एक्टर नहीं बल्कि....' फिल्म 'पठान' की सफलता पर जॉन अब्राहम ने किंग खान को लेकर कही ये बात
पठान की शानदार सफलता के बाद पूरी टीम ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की।
Pathaan Press Conference: फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए। तीनों ने अपने शानदार एक्शन से फैंस को खूब एंटरटेन किया। फिल्म ने 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म को मिली इस सफलता के बाद पठान की पूरी टीम ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद मौजूद थे।

पठान की टीम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरी टीम ने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पहली बार एक साथ एक्शन अवतार में नजर आए। वहीं किंग खान और जॉन अब्राहम भी पहली बार एक साथ अपोजिट रोल में दिखे। ऐसे में जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया और उनकी खूब तारीफ की।

जॉन ने शाहरुख को लेकर कही ये बात
जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह केवल एक्टर नहीं बल्कि एक इमोशन हैं'। इसके बाद शाहरुख खान ने उनको शुक्रिया कहा। इस दौरान शाहरुख खान दीपिका संग खूब मस्ती करते हुए नजर आए और उन्होंने एक्ट्रेस के लिए ओम शांति ओम का गाना 'तुम को पाया है' गाया।

शाहरुख ने दीपिका के लिए गाया ये गाना
पठान में दीपिका के एक्शन सीन के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, "मैं सच बता रहा हूं, ट्रेलर में भी है। एक आदमी से लिपट के वो किक्स, मुझे लगता है कि यह सबसे सेक्सी फाइट सीन है जो मैंने देखा है। मैंने फाइटर के कहानी सुनी है।" असली फाइटर दीपिका हैं, ऋतिक रोमांटिक लीड हैं।" इसके अलावा पूरी टीम ने मीडिया संग कई सारी बातें की।

5वें दिन पठान ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बता दें कि, इस फिल्म से शाहरुख खान ने 4 साल बाद कमबैक किया। यही वजह है कि, दुनिया में किंग खान का क्रेज छाया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 5वें दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने पहले पांच दिन में सिर्फ भारत में 271 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं विदेश में 400 करोड़ का फिल्म पठान ने बिजनेस कर लिया है।

सलमान खान के कैमियो की हो रही चर्चा
बता दें कि, 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया। बायकॉट ट्रेंड से फिल्म की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। लाखों की तादात में फैंस फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और क्या कमाल करने वाली है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications