प्यार के लिए इस एक्ट्रेस ने 3 मर्दों संग रखा रिलेशन, दिमागी हालत हुई खराब, दर्दनाक मौत की कहानी रूह कंपा देगी
Parveen Babi: बड़े पर्दे पर ग्लैमर और कॉन्फिडेंस की मिसाल मानी जाने वाली परवीन बॉबी कभी बॉलीवुड की सबसे चमकदार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में उनकी मौजूदगी ही फिल्म की सफलता की गारंटी मानी जाती थी।
परवीन बॉबी की निजी जिंदगी में गहरा सन्नाटा था
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ परवीन बॉबी की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद थी। स्टाइल, खूबसूरती और आधुनिक सोच ने उन्हें उस दौर की बाकी एक्ट्रेसेस से अलग पहचान दी लेकिन जो स्टार पर्दे पर इतना दमकता था, उसकी निजी जिंदगी में गहरा सन्नाटा था।

पहली फिल्म से ही बन गई थीं सनसनी
-गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन सुल्ताना वाली मोहम्मद खांजी बाबी था। उन्होंने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
-इसके बाद परवीन बॉबी ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। परवीन बॉबी ने हिंदी सिनेमा में ग्लैमरस और बोल्ड महिला किरदारों को एक नया आयाम दिया था।
प्यार की तलाश में तीन मर्दों संग रखा रिलेशनशिप
1. डैनी डेंजोंगप्पा और परवीन बॉबी का रिश्ता
परवीन बॉबी की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही थी। उनकी जिंदगी में पहला प्यार बनकर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर डैनी डेंजोंगप्पा ने एंट्री की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और करीब चार साल तक ये रिश्ता चला था। हालांकि अचानक दोनों एक दूसरे से दूर हो गए और ये रिश्ता एक अजीब से मोड़ पर आकर खत्म हो गया।
2. कबीर बेदी के साथ रिलेशनशिप
डैनी डेंजोंगप्पा से अलग होने के बाद परवीन बॉबी की जिंदगी में कबीर बेदी ने एंट्री की थी। दोनों की तस्वीरें और खबरें उस समय मीडिया में छाई रहती थीं। करीब तीन साल साथ रहने के बाद ये रिश्ता भी टूट गया था।
3. महेश भट्ट के साथ विवादित प्रेम कहानी
-तीसरी बार परवीन बॉबी को मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के रूप में प्यार मिला था। उस वक्त महेश भट्ट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे जबकि परवीन बॉबी लेडी सुपरस्टार बन चुकी थीं।
-इसी दौरान परवीन बॉबी की मानसिक सेहत बिगड़ने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उन्हें भ्रम होने लगा था कि सारे लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
परवीन बॉबी की मानसिक बीमारी और बढ़ती तन्हाई
परवीन बॉबी की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी थी। उनकी मेंटल हेल्थ खराब होने लगी थी। उन्होंने खुद को लोगों से काट लिया था। इंडस्ट्री ने भी उनसे दूरी बना ली थी। वह अपने फ्लैट में अकेले रहने लगी थीं और बाहर निकलना लगभग बंद कर दिया था। एक समय जो एक्ट्रेस हर पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन की जान होती थीं, वो अपने घर की चारदीवारी में सिमट गई थीं।
परवीन बॉबी की दर्दनाक मौत: सन्नाटे में खत्म हुई जिंदगी
-साल 2005 में जब परवीन बॉबी के फ्लैट के बाहर अखबार और दूध के पैकेट कई दिनों तक पड़े रहे, तब लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उनका शव मिला था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के कारण उनके पैर में गैंगरीन हो गया था जो कि सड़ने लगा था। बिस्तर के पास ही एक वीलचेयर पड़ी थी। घर की हालत बिखरी हुई थी।
-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि परवीन बॉबी ने मौत से पहले 2-3 दिन तक कुछ नहीं खाया था। ऐसे में उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सबसे दुखद बात ये रही कि अंतिम समय में उनका कोई अपना उनके साथ नहीं था।
अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा एक्ट्रेस का परिवार
बताया जाता है कि अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान या उसके बाद परवीन बॉबी के परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया। आखिरकार महेश भट्ट ने ही एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई थी।
परवीन बॉबी असल जिंदगी में तन्हाई से हार गईं
-परवीन बॉबी की जिंदगी सफलता, प्यार, मानसिक संघर्ष और अकेलेपन की कहानी है। उन्होंने बॉलीवुड को ग्लैमर और आधुनिकता का नया चेहरा दिया था लेकिन निजी जिंदगी में वह सुकून नहीं पा सकीं।
-आज भी परवीन बॉबी का नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। एक ऐसी स्टार के रूप में, जिसने पर्दे पर राज किया मगर असल जिंदगी में तन्हाई से हार गईं।












Click it and Unblock the Notifications