Paris Olympics 2024: अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट तो भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, इंटरनेट पर मचा बवाल

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश फोगाट को बाहर कर दिया गया है। विनेश आज यानी 7 अगस्त 2024 (बुधवार) को महिलाओं के 50 किलोग्राम फाइनल प्रतियोगिता में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं।

बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन
हालांकि ऐन मौके पर ओलंपिक अधिकारियों ने 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसी के साथ स्वर्ण पदक जीतने की भारत की उम्मीदें भी टूट गई हैं। ये काफी निराश कर देने वाली खबर है। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स अब इस पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

vinesh phogat

स्वरा भास्कर ने उठाया सवाल
विनेश फोगाट को 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है। इस बात ने हर भारतीय को निराश कर दिया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर इस खबर को लेकर रिएक्शन दिया है। स्वरा ने हैरानी जताते हुए लिखा है- आप इस 100 ग्राम वजन वाली कहानी पर विश्वास करते हैं???

भड़कीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने भी विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखआ है- प्लीज मुझे बताएं कि कुछ किया जा सकता है। उन्हें उसे लड़ने देना होगा।

अर्जुन रामपाल ने कहा- ये तो अनफेयर है
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने को अनफेयर बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- बिल्कुल नहीं। उन्होंने 150 ग्राम अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया है। यह रियल नहीं हो सकता प्लीज मुझे बताएं कि ये रियल नहीं है। मुझे बताओ कि ये बदल सकता है...अनफेयर. हार्टब्रेकिंग।

फरहान अख्तर को विनेश पर है गर्व
प्रिय विनेश फोगाट, कोई केवल कल्पना कर सकता है कि आप कितनी हताश होंगी लेकिन मैं अभी भी इसको पूरी तरह से समझ नहीं पाया हूं। आपके लिए दिल टूट गया है कि सबकुछ इस तरह से समाप्त हो गया। कृपया जान लें कि हम सभी को आप पर और खेल के लिए आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों पर बहुत गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी। अपना साहस बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+