Paris Olympic 2024: नीरज चोपड़ा को लेकर ये क्या बोल गईं मलाइका अरोड़ा, बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
Bollywood Celebs On Neeraj Chopra Win In Paris Olympic 2024: नीरज चोपड़ा ने पेरिस एलंपकि 2024 में जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर भारत का नाम रौशन किया है। नीरज ने गत 8 अगस्त 2024 को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया और इस समय उनकी ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है।
नीरज चोपड़ी की जीत पर खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी से झूम उठे हैं। विक्की कौशल से लेकर आर माधवन और मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने चैंपियन को बधाई दी है। आपको बता दें कि ओलंपिक में ये नीरज का दूसरा पदक है। आइए जानते हैं क्या बोल रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स।

विक्की कौशल ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
विक्की कौशल ने एथलीट नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए नीरज की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है- सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस, आप हमें हमेशा गौरवान्वित करते हैं भाई!!! नीरज चोपड़ा।
आर माधवन ने नीरज के लिए कही ऐसी बात
वहीं एक्टर आर माधवन ने स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर कर पाकिस्तान के अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा को साथ में बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- क्या शानदार मैच है, ओलंपिक रिकॉर्ड के लिए बधाई अरशद नदीम और रजत पदक नीरज चोपड़ा। दोस्तों, स्पोर्ट आज जीता है।
नीरज के सिल्वर जीतने पर खुशी से झूमीं रकुल प्रीत सिंह
नीरज चोपड़ा को भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतते देख रकुल प्रीत सिंह बहुत खुश हुई हैं। उन्होंने नीरज के लिए लिखा है- वाह! नीरज आपने इसे फिर से किया है। अपना दूसरा ओलंपिक पदक हासिल करने पर बधाई। भारत गर्व से झूम रहा है।
नीरज की जीत पर मलाइका अरोड़ा ने कही ऐसी बात
मलाइका अरोड़ा इस समय ओलंपिक 2024 का लुत्फ उठान के लिए पेरिस में ही मौजूद हैं। वहीं मलाइका ने भी नीरज की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है और इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का उत्साह दिखाया है। नीरज चोपड़ा की एक क्लिप के साथ मलाइका अरोड़ा ने लिखा है- मेरे भारत के लिए कितना गर्व का क्षण है। नीरज चोपड़ा भी इसे लाइव देखिए।
राहुल रवींद्रन ने नीरज को दी बधाई
तेलुगू फिल्मों के डायरेक्टर और एक्टर राहुल रवींद्रन पेरिस से नीरज चोपड़ा के विजयी क्षण के गवाह बने। उन्होंने वेन्यू से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और 8 अगस्त 2024 को एक स्पेशल मेमोरी बनाने के लिए नीरज 'द मेलमैन' चोपड़ा को धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications