'कोई और हीरो ऐसा नहीं कर...', रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा

'कोई और हीरो ऐसा नहीं कर...', रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा

मुंबई, 28 जुलाई: पिछले कुछ दिनों से रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट चर्चा का विषय बना हुआ है। पेपर मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट कराया है, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना की गई है, वहीं एफआईआर भी दर्ज किया गया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो अभिनेता के समर्थन में सामने आए हैं। रणवीर सिंह के इस कदम की सराहना करने वाली हस्तियों की सूची में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी नाम शामिल हो गया है। परिणीति चोपड़ा ने लेडीज वर्सेज रिकी बहल में रणवीर सिंह के साथ काम किया है। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि रणवीर सिंह एक रचनात्मक कलाकार हैं।

'कोई और हीरो के बारे में सोच भी नहीं सकते...'

'कोई और हीरो के बारे में सोच भी नहीं सकते...'

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह किसी ऐसे एक्टर के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं जो रणवीर की तरह फोटोशूट कर सकता था। रणवीर सिंह एक सच्चे और रचनात्मक कलाकार रहे हैं। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब से वो अभिनेता भी नहीं थे।''

'रणवीर सिंह एक सच्चे कलाकार हैं...'

'रणवीर सिंह एक सच्चे कलाकार हैं...'

परिणीति चोपड़ा ने कहा, "रणवीर सिंह एक सच्चे और रचनात्मक कलाकार रहे हैं, जब से मैंने उन्हें जाना है, उनके बारे में यही जानती हूं। वह एक स्वतंत्र कलाकार हैं, उन्हें जो करना अच्छा लगता है, वो वही करते हैं। यही एक कलाकार के तौर पर उनकी सबसे अच्छी खासयित है। मैं किसी अन्य अभिनेता के बारे में सोच भी नहीं सकती, जो इस फोटोशूट को कर सके। और जब आप अकेले ही कुछ कर सकते हैं, तो इससे बड़ी तारीफ और क्या हो सकती है।''

वाणी कपूर ने भी की रणवीर सिंह की तारीफ

वाणी कपूर ने भी की रणवीर सिंह की तारीफ

दूसरी ओर रणवीर सिंह की बेफिक्रे की को-एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कहा, "रणवीर एक कलाकार हैं और वो भी एक महान एक्टर हैं। वह सौंदर्यशास्त्र और संवेदनशीलता के प्रयोग करने वाले सही कलाकार हैं।''

'कोई दिखावा नहीं है, उनमें...'

'कोई दिखावा नहीं है, उनमें...'

रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट को लेकर ट्रोल किए जाने पर अर्जुन कपूर ने कहा, ''बात यह है, आप जो कर रहे हैं, वो आपके हिसाब से सही होना चाहिए। रणवीर सिंह बिल्कुल उसी तरह से हैं। मुझे नहीं लगता है रणवीर सिंह कभी भी किसी चीज को दूसरों के बारे में सोचकर करते हैं। कोई दिखवा नहीं है उनमे। आप उन्हे 10-12 साल से देख रहे हैं।''

अर्जुन कपूर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे...

अर्जुन कपूर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे...

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ''जब वह फिल्म सेट पर आता है तो गर्मजोशी से भरा होता है। आनंद होता है, ऊर्जा होती है। वो उनके व्यक्तित्व का विस्तार है। उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया अकाउंट है, जो उन्हें सही लगता है, वो कर सकते हैं, और सच बोले तो वैसा ही होना चाहिए...। वह अपने आप का जश्न मनाना जानते हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए। राय रखना उचित है। मुझे लगता है कि ट्रोल्स को महत्व देना ही नहीं चाहिए जिंदगी में क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है, आपको करना चाहिए।''

रणवीर सिंह इन दिनों किन फिल्मों में बिजी हैं...

रणवीर सिंह इन दिनों किन फिल्मों में बिजी हैं...

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार जयसभाई जोरदार में देखा गया था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया। लेकिन इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा काम किया। इसके बाद रणवीर सिंह सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, सर्कस क्रिसमस 2022 के दौरान रिलीज होगी। उसके बाद, रणवीर के पास आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। इन फिल्मों के अलावा, अभिनेता के पास निर्देशक शंकर की अन्नियां रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+