Parineeti-Raghav: कुछ इस तरह शुरू हुई राघव-परिणीति की लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने दिखाई सगाई की अनदेखी तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कुछ अनसीन तस्वीरें और शेयर की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया उन्हें राघव चड्ढा से कब और कैसे प्यार हुआ।

Parineeti-Raghav Engagement Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब जल्द ही राघव चड्ढा की दुल्हन बनने वाली हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उन्हें राघव चड्ढा से कब और कैसे प्यार हुआ और दोनों की मुलाकात कब हुई थी।
ऐसे शुरू हुई थी परिणीति-राघव की लव स्टोरी
परिणीति चोपड़ा अपनी लाइफ के इस नए फेज से काफी खुश हैं। एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें देखकर ऐसा कहा जा सकता है। एक्ट्रेस ने सगाई की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'साथ में हम दोनों ने जब ब्रेकफास्ट किया था मैं तभी समझ गई थी कि मुझे वो इंसान मिल गया है। सबसे अच्छा इंसान जिसकी खामोश ताकत, शांति पहुंचाने वाली, पीसफुल और इंस्पारिंग होगी। उसका सपोर्ट, ह्यूमर, और सच्ची दोस्ती खुशी देने वाला है।'
एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए किया खुलासा
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारी रिंग सेरेमनी एक सपने को जीने जैसी थी। एक ऐसा इमोशन जो प्यार, हंसी, इमोशन और बहुत सारे डांस के साथ सच होता हुआ दिखाई दे रहा था। जैसे हमने इस स्पेशल दिन को अपनों के साथ बिताया उन्हें गले लगाया तो भावनाए उमड़ पड़ीं। राजकुमारियों की कहानी से प्रभावित एक छोटी सी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी। अब जबकि यह हो गया, तो मेरी कल्पना से भी बेहतर है।'
शेयर की सगाई की अनसीन फोटोज
परिणीति चोपड़ा इन तस्वीरों में जहां राघव चड्ढा को गले लगाकर काफी खुश नजर आ रही हैं। तो वहीं एक्ट्रेस अन्य तस्वीरों में अपने इमोशन नहीं रोक पाईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने परिवार वालों के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा राघव चड्ढा को तिलक लगाते हुए नजर आईं। बाकि अन्य तस्वीरों में परिणीति अपने फैमिली मेंबर्स के साथ इंजॉय करती हुई नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications