2 लाख रुपए का स्लिंग बैग कैरी कर एयरपोर्ट पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, लोगों ने पूछा- इस बैग में क्या सामान लिया है

Parineeti Chopra LV Bag: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मई 2023 में ही उन्होंने आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। वहीं खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। शादी के लिए कपल ने राजस्थान के उदयपुर को चुना है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा गत 16 जुलाई (रविवार) को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। हालांकि एयरपोर्ट पर उनके ब्लैक कलर की ड्रेस, दमदार लुक और छोटे से पर्स से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा को काले रंग के शानदार आउटफिट में देखा गया था। अपने लुक को लग्जरीरियस बनाते हुए, उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का लुई वितों (LV) का बैग कैरी करते हुए देखा गया था। परिणीति चोपड़ा ने अपने इस नए लुक के साथ एयरपोर्ट पर पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। परिणीति चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

parineeti chopra

ब्लैक जंपसूट में नजर आईं परिणीति चोपड़ा
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्होंने ब्लैक कलर का जंपसूट पहन रखा था। परिणति ने लुई वितों के स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था और शिमर मेकअप से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी उनके लुक की तारीफ करते नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'परी' लिखा था।

2 लाख रुपए का स्लिंग बैग किया था कैरी
वीडियो में नजर आ रहे परिणीति चोपड़ा के लुई वितों के छोटे से स्लिंग बैग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। आपको बता दें कि परिणीति द्वारा कैरी किए गए उस लुईं वितों बैग की कीमत उस ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार 2 लाख 19 हजार 557 रुपए है। कुछ लोगों को जहां परिणीति का वो बैग काफी पसंद आया है, वीं कुछ लोगों का कहना है कि इतने महंगे और छोटे से बैग का परिणीति क्या करने वाली हैं। लोगों ने परिणीति के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने परिणीति के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम इतना छोटा स्लिंग बैग और उसकी कीमत इतनी ज्यादा...इस कीमत में तो बहुत कुछ आ जाता। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतने महंगे बैग में क्या क्या रखा जाता है...और इसका तो साइज में छोटा सा है। कुछ लोगों को परिणीति का ये बैग बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+