पहले राघव चड्ढा संग डिनर डेट, और अब मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा, आखिर क्या है पूरा माजरा?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एकसाथ देखने के बाद अफेयर की चर्चाएं तेज हैं। अब खबर है कि, दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं।

Raghav Chadha Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जब से दो बार लंच करते हुए स्पॉट हुए हैं तभी से दोनों के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर है। अब डेटिंग रूमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसके बाद फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं। साथ उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द रूमर्ड कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

शादी की खबरों के बीच मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति
इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। पिंकविला के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, दोनों जल्द ही रोका कर सकते हैं हालांकि इस पर अब तक एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इन शादी की खबरों के बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया।
ब्लैक आउटफिट में अनकंफर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं लेकिन उन्होंने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ पैपराजी को पोज दिया। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने तुरंत शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए।

फैंस ने लगाए शादी के कयास
सोशल मीडिया पर फिलहाल परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो छाया हुआ है। कई लोगों ने एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने उनसे शादी के सवाल किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'परिणीति जी आपके साथ चड्ढा साहब नहीं आए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वेडिंग आउटफिट डिजाइन कराने पहुंची हो क्या?' एक ने लिखा, 'मनीष मल्होत्रा के वेडिंग आउटफिट बकवास होते हैं'।

जल्द रोका कर सकता है कपल!
ई-टाइम्स की खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही रोका करने वाले हैं। उनके रिलेशनशिप के बारे में परिवार वालों को मालूम है और दोनों परिवार वाले इस रिश्ते से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर डिनर और लंच के लिए मिलने की तस्वीरें वायरल होने के बाद राघव और परिणीति ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी।

क्या जल्द शादी करने वालें हैं राघव-परिणीति?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफेयर की चर्चा के बाद दोनों के करीबी सुत्र ने दावा किया है कि, परिवार कुछ समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। हालांकि जब मीडिया ने इस पर राघव चड्ढा से सवाल किया था तो उन्होंने इस बात को टालने की कोशिश की और कहा, 'राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के बारे में नहीं'। खैर फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपनी शादी की घोषणा करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications