फाइनली! इस महीने सगाई करने वाले हैं परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, नोट कर लीजिए यह तारीख

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है।

Parineeti Chopra

Raghav-Parineeti Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की इस दिन होगी सगाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से एक्ट्रेस का नाम आप नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अब तक कई बार एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि अभी तक इस मामले में कपल ने चुप्पी साधी हुई है।

इस महीने देंगे खुशखबरी
वहीं अब जल्द ही यह कपल फैंस को एक खुशखबरी देने वाला है। जी हां अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की फाइनल सगाई की तारीख सामने आ गई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परि औ राघव इसी महीने यानि कि 13 मई को यह कपल सगाई करने वाला है।

दिल्ली में होगा फंक्शन
दावा किया जा रहा कि, यह कपल 13 मई को सगाई करने वाला है। कपल की इंगेजमेंट का इंतजाम दिल्ली में किया गया है। माना यह भी जा रहा है कि सगाई के बाद यह कपल अपनी रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सगाई के बाद इसी साल अक्टूबर 2023 को कपल सात फेरे लेगा। हालांकि इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आय़ा है।

पंजाब में हुई थी पहली मुलाकात
शादी के रूमर्स के बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस की शादी का आउटफिट मनीष द्वारा डिजाइन किया जाएगा। बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और दोनों की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी। इसके अलावा दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की है और उस वक्त भी काफी अच्छे दोस्त थे। ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+