लास्ट मिनट की तैयारियों का जायजा लेने कपूरथला हाउस पहुंचे परिणीति और राघव, थोड़ी देर में शुरू होगा फंक्शन
Parineeti Chopra Raghav Chadha: दिल्ली का कपूरथला हाउस सज-धज कर तैयार हो चुका है। इसी वेन्यू पर कुछ घंटे बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई होने वाली है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही एक नई लाइफ शुरू करने जा रही हैं। आज शाम को परिणीति चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में रात 8 बजे राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई होगी। इस सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े मेहमान भी शामिल होंगे। इसी कड़ी में परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। साथ ही परिणीति के कई और करीबी दोस्त भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
लास्ट मिनट की तैयारियों का जायजा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली का कपूरथला हाउस सज-धज कर तैयार हो चुका है। इसी वेन्यू पर कुछ घंटे बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई होने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कड़ी सुरक्षा के बीच लास्ट मिनट की तैयारियों का जायजा लेने कपूरथला हाउस पहुंचे थे।
सगाई में शामिल होंगे ये लोग
आपको बता दें कि कपूरथला हाउस में ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की सेरेमनी होगी। जानकारी के अनुसार इस सेरेमनी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंच सकते हैं। सगाई समारोह शाम 5 बजे से सुखम साहिब पाठ के साथ शुरू होगी।
मनीष मल्होत्रा का एक्सक्लूसिव लहंगा
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई समारोह में बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का एक्सक्लूसिव लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि लहंगे के कलर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि परिणीति अपने होने वाले मंगेतर राघव की पसंद के कलर का ही लहंगा पहन रही हैं।
वीगन लोगों के लिए खास व्यंजन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है। सेरेमनी के फूड मेन्यू में वीगन लोगों के लिए खास व्यंजनों को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications