Karwa Chauth 2025: परिणीति चोपड़ा ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, 'चांद' राघव के संग शेयर की खास तस्वीरें
Parineeti Chopra Celebrate Karwa Chauth: बॉलीवुड में करवा चौथ की अलग ही धूम और ग्लैमर देखने को मिलता है इस बार के करवा चौथ में शाम से ही बी टाउन सेलेब्स की खुबसूरत फोटोज वायरल हो रही हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉ-टू-बी-रेडी परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं।
जिसमें वो बेहद सिंपल एंड क्लासी लुक में करवा चौथ मनाते नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर परिणीति नेअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारी फोटोज साझा कीं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में परी और राघव की प्यारी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है और फैंस इस जोड़ी को भर-भर कर प्यार दे रहे हैं।

तस्वीरों में दिखा परी-राघव का प्यार
तस्वीरों में सबसे पहले परिणीति अपने पति को छलनी से देखती नजर आ रही हैं, जो करवा चौथ की पारंपरिक रस्म का अहम हिस्सा है।
दूसरी तस्वीर में राघव प्यार से परिणीति की मेहंदी की तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में परिणीति ने अपनी कस्टमाइज्ड जूत्तियां दिखाई, जिन पर उनके और राघव के नाम की इनिशियल्स "PR" और शादी की तारीख अंकित है।
तस्वीरों को दिया खास कैप्शन
परिणीति ने तस्वीरों के कैप्शन में राघव को अपने "चांद" के रूप में संबोधित करते हुए लिखा, "My chaand - my love. Happy Karwachauth!"। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने पति के प्रति अपने प्यार और अपनापन का खूबसूरत इजहार किया।
बता दें कि इससे पहले अगस्त में परिणीति और राघव ने अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। उन्होंने एक केक की फोटो शेयर की थी, जिस पर लिखा था, "1+1=3", और कैप्शन में लिखा, "Our little universe ... on its way. Blessed beyond measure." इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स बेहद खुश और बेसब्र दिख रहे थें।
परिणीति और राघव की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर के लेला पैलेस होटल में संपन्न हुई थी। शादी समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवारजन मौजूद थे। शादी के बाद से ही यह जोड़ी मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
फैंस से लुटा रहे हैं प्यार
करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। परिणीति और राघव की तस्वीरें इस पर्व की भावनाओं को और भी खास बनाती हैं। परिणीति का छलनी से राघव को देखना, मेहंदी की तारीफ और खास जूतियों में प्यार भरी यादें, फैंस को दीवाना बना रही हैं।
इस साल परिणीति और राघव का करवा चौथ उनके फैंस के लिए पहले से ही खास बन गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट्स को खूब सराहा जा रहा है, और लोग इस जोड़ी की खुशियों में शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications