Param Sundari Controversy: कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म, रिलीज में लगेगी रोक!
Param Sundari Controversy: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज का इंतजार कर रही है। लेकिन ये अब विवादों में घिर गई है। इस फिल्म पर ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। एक धार्मिक संगठन ने फिल्म से एक चर्च के अंदर फिल्माए गए सीन को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये सीन आपत्तिजनक हैं।
इस धार्मिक संगठन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि फिल्म में एक चर्च को अनुचित रूप से दिखाया गया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

संगठन ने CBFC के फैसले पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह सी फिल्म में रहता है, तो वे सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ कैथोलिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज करने की भी मांग की है।
वॉचडॉग नाम के इस फाउंडेशन ने अपने पत्र में कहा, "चर्च ईसाइयों के लिए एक पवित्र पूजा स्थल है और इसे अशोभनीय कंटेंट के लिए नहीं दिखाना चाहिए। इसे फिल्माना न केवल पूजा स्थल की आध्यात्मिक पवित्रता का अनादर करता है, बल्कि कैथोलिक समुदाय की संवेदनशीलता को भी गहराई से ठेस पहुंचाता है। एडवोकेट गॉडफ्रे पिमेंटा ने इस मामले पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा, "सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 के तहत स्थापित CBFC को कलात्मक अभिव्यक्ति और धार्मिक भावनाओं के सम्मान दोनों को ध्यान में रखते हुए फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार है।" हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स और CBFC ने अभी तक इस शिकायत पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।
'परम सुंदरी' को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। इसमें एक साउथ इंडियन लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसे 'नॉर्थ के मुंडे' से प्यार हो जाता है। फिल्म का टीज़र ने इंटरनेट पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की भी याद दिलाता है। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 29 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications