'एनिमल' में बॉबी देओल की एक्टिंग देख पापा धर्मेंद्र को हुआ गर्व, सोशल मीडिया पर बेटे के लिए लिखी ऐसी बात
Dharmendra On Bobby Deol Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया था। इस फिल्म में लोगों को रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनका खूंखार लुक भी खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
पापा धर्मेंद्र को हुआ बॉबी देओल पर गर्व
इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तो खूब तारीफ हो ही रही है, साथ ही बॉबी देओल को भी फिल्म में उनके खतरनाक किरदार के लिए जबरदस्त सराहना मिल रही है। वहीं अब बॉबी देओल के पिता और हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी 'एनिमल' में बेटे की परफॉर्मेंस पर गर्व महसूस करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।

बेटे बॉबी देओल के लिए धर्मेंद्र ने लिखी ऐसी बात
'एनिमल' की सक्सेस को देखते हुए धर्मेंद्र ने अपने छोटे बेटे बॉबी देओल की जमकर तारीफ हो रही है। धर्मेंद्र को अपने छोटे बेटे पर खूब नाज भी हो रहा है। धमेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'एनिमल' से अपने बेटे का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए बेटे की तारीफ में लिखा है- मेरा टैलेंटेड बॉब।
फैंस ने भी की बॉबी देओल की तारीफ
धर्मेंद्र के इस पोस्ट को शेयर किए जाने के कुछ ही मिनटों बाद, बॉबी देओल के फैंस और फॉलोअर्स ने भी एक्टर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। एक फैन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बॉम्ब परफॉर्मेंस, डायलॉग्स के बजाय, आंखों ने बहुत सारी बातें कर दी हैं। वहीं एक और फैन ने लिखा है- टैलेंट तो विरासत में मिला है। डीएनए में मिक्स है धरम जी। कई लोगों ने कहा है कि साल 2023 देओल परिवार के दोनों भाइयों के नाम रहा है।
सनी देओल ने भी की थी बॉबी देओल की तारीफ
इससे पहले सनी देओल ने भी अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 'एनिमल' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। सनी देओल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- मेरे छोटे भाई ने दुनिया हिला डाली है। ऑल गन्स फायरिंग सक्सेस टू एनिमल।
'एनिमल' ने 3 दिन में कमाए 200 करोड़ रुपए
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होने के तीन दिनों में ही 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म 'जवान' के बाद महज तीन दिनों में ये आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने इस रिकॉर्ड के साथ 'पठान' और 'गदर 2' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications