Pankaj Udhas Death: इस गंभीर बीमारी की वजह दुनिया को अलविदा कह गए पंकज उधास, अनूप जलोटा ने किया खुलासा
Pankaj Udhas Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर ने मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं अब उनके करीबी दोस्त और गायक अनूप जलोटा ने खुलासा किया कि वह किस बीमारी से जूझ रहे थे।
पंकज उधास के निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया के जरिए तमाम सेलेब्स सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं पंकज उधास के निधन से उनके करीबी दोस्त और सिंगर अनूप जलोटा पूरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि पंकज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा कि, 'उन्हें इस बीमारी के बारे में लगभग 4-5 महीने पहले पता चला था। कैंसर की वजह से उनकी मौत हुई है। लेकिन आज मैंने बहुत ही प्यारा दोस्त खो दिया है। हम दोनों ने एकसाथ कई खूबसूरत शामें बिताई है। लगभग 45 साल से हमारी दोस्ती कायम है।'
अनूप जलोटा ने बताया कि पंकज उधास को pancreatic cancer था। उस वक्त वह लगातार सिंगर की बेटी से संपर्क में थे। उन्होंने आगे कहा कि, 'जिस वक्त ने कैंसर पीड़ित लोगों की मदद की आज उसी का वह खुद शिकार हो गए। मुझे बहुत दुख है कि इस बीमारी ने उनकी जान ले ली।' बता दें कि गायक ने अपने खास दोस्त के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पंकज उधास हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक थे। उनकी आवाज और गजल के लोग दीवाने थे। सिंगर को फिल्म 'नाम' के गाने 'चिठ्ठी आई है' से लोकप्रियता मिली। इसके बाद पंकज उधास ने आज फिर तुम पर, आहिस्ता, एक तरफ उसका घर जैसे सुपरहिट गाने गाए। अब वह भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications