Panchayat Season 3: देखने में हूर की परी से कम नहीं है प्रधान जी की बेटी 'रिंकी', फोटो देखकर खा जाएंगे गच्चा
Panchayat Season 3 Rinki Profile: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और 'पंचायत 3' का तीसरा सीजन मंगलवार को दर्शकों के बीच आ चुका है। इस सीजन में नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव, जीतेन्द्र कुमार ने फिर से लोगों को इंप्रेस किया है और इस वजह से वो लोगों की जुबान पर भी चढ़े हुए हैं।
यूं तो 'पंचायत' का हर किरदार लोगों के दिलों को छूता है लेकिन इस बार सीजन 3 की रिंकी यानी अभिनेत्री सानविका ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रधान जी की बेटी के रूप में सानविका लोगों को काफी भा रही हैं।

रिंकी यानी सानविका ने खींचा लोगों का ध्यान
मालूम हो कि दर्शकों को उनकी और जीतेंद्र कुमार की रील कमेस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है। रिंकी यानी सानविका इस सीरीज का नया चेहरा है इसलिए लोग उनके बारे में जानने को भी काफी बेकरार हैं। मालूम हो सीरीज में तो रिंकी का किरदार काफी सिंपल सा है लेकिन असल जिंदगी में सानविका काफी पढ़ी लिखी और स्टाइलिश हैं अगर पंचायत वाली भाषा में कहें तो वो बिल्कुल हूर की परी जैसी हैं।
सानविका ने किया है बीटेक लेकिन अभिनय से है लगाव
आपको बता दें कि सानविका मूल रूप से एमपी के जबलपुर की रहने वाली हैं और इंजीनियर हैं। बीटेक करने के बाद उनक घरवाले चाहते थे कि वो किसी बड़ी कंपनी में काम करें लेकिन सानविका के सपने कुछ और थे, उन्हें शुरू से ही फिल्मों और अभिनय से लगाव रहा है लेकिन उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।
सानविका अपने सपनों के साथ मुंबई आई थीं
जिसके कारण उन्हें इस फील्ड में आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वो अपने मां-पिता को ये बोलकर घर से निकली थीं कि वो बेंगलुरु में नौकरी करने जा रही हैं लेकिन असल में अपने सपनों के साथ मुंबई आई थीं।
शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी लेकिन धीरे-धीरे उन्हें सफलता मिलने लगी। उन्होंने 'लखन लीला भार्गव', 'हजामत' जैसे ओटीटी शो किए और अब जाकर उनके हाथ 'पंचायत' जैसी हिट सीरीज हाथ लगी है, जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत से फिलहाल काफी प्रभावित किया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर 209 k फॉलोवर्स
वो काफी स्टाइलिश हैं, ये बात उनके इंस्टाग्राम अकाउंट 'iamsanvikaa' से साबित भी होता है। उनकी दिलकश अदाओं वाली तस्वीरें वहां भरी पड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि इंस्टा पर उनके 209 k फॉलोवर्स हैं।
पंचायत सीजन 3 की कहानी कमजोर!
आखिरकार सीजन 3 के जरिए सचिव जी की एक बार फिर से फुलेरा में वापसी हुई है। पंचायत के पहले दो सीरीज काफी तूफानी रहे हैं इसलिए इस सीजन से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। हालांकि शुरुआती रूझान में तो दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
असली जज तो जनता जनार्दन हैं इसलिए फैसला उसके हाथ में है
चुनावी सीजन में फैंस के बीच आई इस कहानी में इस बार लोगों को ड्रामा ज्यादा दिख रहा है और इसलिए कई क्रीटिक्स ने इसे इस बार 2 स्टार दिए हैं, लेकिन असली जज तो जनता जनार्दन हैं और उसका फैसला ही सर्वोपरी होता है लेकिन उसका निर्णय जानने के लिए हमें आपको थोड़ा सा और इंतजार करना होगा।
- पंचायत सीजन 3 (वेब सीरीज)
- कलाकार: रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सानविका, आसिफ खान, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार आदि
- निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा
- निर्माता: टीवीएफ
- लेखक: चंदन कुमार
- ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
- रेटिंग: 2/5












Click it and Unblock the Notifications