कभी 'पंचायत' के 'बिनोद' सड़क पर रूई बेचकर करते थे गुजारा, फिर ऐसे मिला पहला रोल, दिलचस्प है एक्टर की कहानी

Ashok Pathak Career: पंचायत एक्टर अशोक पाठक उर्फ बिनोद जिनका डॉयलाग 'देख रहा है बिनोद' काफी फेमस हुआ था। सोशल मीडिया पर इसके कई सारे मीम्स वायरल हुए थे। अशोक पाठक को इसके बाद बिनोद के रोल की वजह से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अब सबके फेवरेट बिनोद कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंच गए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वेब सीरीज पंचायत से फेमस हुए अशोक पाठक अब एक और सफलता की सीढ़ी चढ़ चुके हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्टर रेड कार्पेट पर उतरे जहां 10 मिनट तक लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई। दरअसल, कान्स में अशोक अपनी फिल्म सिस्टम मिडनाइट के प्रीमियर के लिए गए थे। ऐसे में आज बिनोद उर्फ अशोक पाठक से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा करेंगे।

Ashok Pathak

अपने बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग से फेमस हुए अशोक पाठक बिहार के सीवान के रहने वाले हैं। लेकिन काम की तलाश में उनके माता-पिता फरीदाबाद शिफ्ट हो गए। जब एक्टर 9वीं कक्षा में थे तब अपने परिवार वालों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए वह चाचा के साथ साइकिल में रूई बेचा करते थे। वह रोजाना 100 से 150 रुपये की कमाई करते थे।

अशोक ने किसी तरह 12वीं क्लास पास की और इसके बाद उन्होंने सोचा कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगे। अशोक पाठक ने भारतेंदु अकादमी में एडमिशन लिया। इस दौरान उन्हें स्कॉलरशिप भी मिल गई। इसके बाद एक्टर दिल्ली आए और इंजीनियर की तैयारी करनी शुरू की। लेकिन उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था फिर उनके भाई ने थिएटर में जाने को कहा और फिर क्या था एक्टर की किस्मत पलट गई और उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में काम करने का मौका मिला।

फिल्म हाईवे से एक्टिंग डेब्यू करने के बाद अशोक पाठक को कई सारी फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने फुकरे रिटर्न्स, खानदानी शफाखाना, सैक्रेड गेम्स जैसी सीरीज-फिल्मों में काम किया है। लेकिन पंचायत सीरीज से उन्हें अलग पहचान मिली। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहले वह ये सीरीज नहीं करना चाहते थे लेकिन बाद में डॉयरेक्टर के कई बार कहने पर उन्होंने ये रोल किया। अब जल्द ही अशोक पंचायत के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं। जो कि 28 मई को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+