Panchayat 2: एक बार फिर से गुदगुदाने आ रही है 'पंचायत', जानें कब और कहां होगी रिलीज
Panchayat 2: एक बार फिर से गुदगुदाने आ रही है 'पंचायत', जानें कब और कहां होगी रिलीज
नई दिल्ली, 03 मई: पंचायत 2 वेब सीरीज का पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अब 'पंचायत 2' वेव सीरीज की रिलीज डेट का ऐलाकर कर दिया है। जिसके मुताबिक, पंचायत की दूसरी वेब सीरीज को 20 मई को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि 'पंचायत' वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और तभी से फैंस को इसका दोबारा इनतजार था।

बता दें कि पंचायत 2 वेब सीरीज की अधिकारिक डेट का खुलासा अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए किया। साथ ही लिखा है कि, 'जनहित में जारी, अब आ रही है फिर से पंचायत देखने की बारी।' यानी एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए फुलेरा पंचायत के लोग आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस कॉमेडी ड्रामा का निर्देश दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
तो वहीं, इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार आपको एक बार फिर से गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें एक्टर जितेंद्र कुमार यानी फुलेरा पंचायत के सचिव परेशान से नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास कागजों के बंडल रखे हुए हैं और एक लैंप जल रही है। नीचे सीरीज की रिलीज डेट 20 मई लिखी हुई है।
क्या थी पहले सीजन की कहानी
पंचायत का पहला सीजन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान 3 अप्रैल 2020 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। पंचायत सचिव की नौकरी उन्हें पसंद नहीं आती है और वह इसे छोड़ने का मूड बना लेते हैं। फिर वह एमबीए करने के लिए कैट एग्जाम की तैयारी करते हैं और पहले प्रयास में असफल रहते हैं। अब दूसरे सीजन की कहानी भी पंचायत सचिव और फुलेरा गांव के ईर्द-गिर्द होगी।
फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी दूसरी सीजन की कहानी
दूसरे सीजन की कहानी भी पहले सीजन की तरह ही पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी और फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। पहले सीजन में हमने देखा था कि कैसे इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। उन्हें यह नौकरी बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह इसे छोड़ना चाहते हैं लेकिन उनका भाग्य उन्हें ऐसा करने नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications