'अगर घर में कोई और कमाने वाला होता तो मेरी मां...', श्वेता तिवारी की बेटी पलक का छलका दर्द

पलक तिवारी ने अपनी फैमिली और मां श्वेता को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं।

मुंबई, 23 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर ही अपनी निजी लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो अलग होकर अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयांश के साथ रहने लगीं। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, अब श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना नाम लिए अभिनव कोहली के ऊपर तंज कसा है। साथ ही पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता को लेकर भी कुछ अहम बातें कही हैं।

'जल्द से जल्द उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त करूं'

'जल्द से जल्द उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त करूं'

आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने कहा, 'मैं खुद को उतना सक्षम बनाना चाहती हूं कि अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सकूं। मेरी मां श्वेता पूरे परिवार को अकेले संभालती हैं और मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त करूं। आज परिवार में कोई भी शख्स उतने पैसे नहीं कमा पा रहा है कि वो मेरी मां श्वेता से कहे कि तुम्हें अब एक्सट्रा काम करने की जरूरत नहीं हैं।' यहां पलक तिवारी ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी इस बात को अभिनव कोहली पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

'भाई की पढ़ाई का खर्च खुद उठाना चाहती हूं'

'भाई की पढ़ाई का खर्च खुद उठाना चाहती हूं'

पलक तिवारी ने आगे कहा, 'मैं अपने भाई की पढ़ाई का खर्च खुद उठाना चाहती हूं और जीवनभर उसका ध्यान रखना चाहती हूं। अपनी नानी के मेडिकल बिल, अपने नाना के मेडिकल बिल और अपनी मां के खर्च... सब... मैं अपने आप को कमाने के मामले इतना सक्षम बनाना चाहती हूं कि ये सब जिम्मेदारी उठा सकूं। मैं अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी इंसान बनना चाहती हूं, जिसके ऊपर वो भरोसा कर सकें।'

'मां रेयांश को छोड़करी जाती हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता'

'मां रेयांश को छोड़करी जाती हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता'

इंटरव्यू के दौरान पलक ने बताया, 'मैं इस बात को अच्छी तरह से जानती हूं कि मेरी मां श्वेता को उस वक्त बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, जब वो अपने काम की वजह से रेयांश को अकेले घर पर छोड़कर जाती हैं। भले ही ऐसा एक रात के लिए क्यों न हो। उन दोनों के बीच बहुत प्यारा बंधन है। अगर परिवार में कोई और भी फैमिली की जरूरतों के मुताबिक कमाने वाला होता तो मां जरूर रेयांश के साथ घर पर वक्त बिताना चाहतीं। और, इसीलिए मैं ऐसा अपने भाई के लिए भी करना चाहती हूं। मुझे मालूम है कि रेयांश को छोड़कर वो काम के लिए जाती हैं, ताकि फैमिली को पाल सकें और इसके लिए वो बहुत ज्यादा काम करती हैं।'

बिजी शेड्यूल को लेकर विवादों में रहीं श्वेता

बिजी शेड्यूल को लेकर विवादों में रहीं श्वेता

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी अपने बिजी शेड्यूल को लेकर उस वक्त भी विवादों में आईं थी, जब उनके पूर्व पति अभिनव कोहली ने आरोप लगाया था कि श्वेता अपने बेटे रेयांश को होटल में छोड़कर गई हैं, क्योंकि उन्हें साउथ अफ्रीका में अपने शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करनी है। अभिनव कोहली ने यह भी आरोप लगाया कि श्वेता तिवारी उन्हें उनके बेटे रेयांश से दूर रखती हैं और कभी मिलने भी नहीं देतीं।

ये भी पढ़ें- 'टैलेंट नहीं, खूबसूरती की वजह से टीम में हो', कमेंट पर महिला फुटबॉलर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिनव के साथ विवाद में श्वेता के समर्थन में थी पलक

अभिनव के साथ विवाद में श्वेता के समर्थन में थी पलक

गौरतलब है कि पलक तिवारी, श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं, जबकि रेयांश श्वेता और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली के बेटे हैं। श्वेता तिवारी ने जब अभिनव कोहली के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था तो पलक खुलकर अपनी मां के समर्थन में उतर आईं थी। यही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अभिनव कोहली के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा था कि अभिनव कोहली एक ऐसे इंसान हैं, जो बच्चों के पालन-पोषण के लिए घर में एक पैसा तक नहीं देते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+