Salman Khan के साथ काम करने के लिए लड़कियों को सेट पर पहनने पड़ते हैं ऐसे कपड़े, पलक तिवारी ने किया खुलासा

पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने महिलाओं के लिए एक रूल बना रखा है कि वह सेट पर किस तरह के कपड़े पहनेंगी।

Salman Khan

Salman Khan Set Rules: मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्दी ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान संग काम करने का अनुभव साझा किया और बताया कि सेट पर महिलाओं के लिए एक नियम बनाया हुआ है।

पलक तिवारी का खुलासा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी ने सलमान खान से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, सलमान ने सेट पर एक रूल बनाया है जिसे हर महिला को फॉलो करना पड़ता है। ये रूल ड्रेसिंग को लेकर है कि जब एक्टर सेट पर हों तो सभी महिलाएं कवर्ड होनी चाहिए।

सलमान ने महिलाओं के लिए बनाए नियम
पलक तिवारी ने कहा, 'जब मैं 'अंतिम' पर सलमान सर के साथ विज्ञापन कर रही थी, तो मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोग यह जानते हैं, सलमान सर का एक नियम था 'कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर, नेकलाइन ऊपर नहीं होनी चाहिए। सभी लड़कियों को कवर्ड होना चाहिए और अच्छी लड़कियों की तरह वह कपड़े पहन कर आएं।' पलक तिवारी ने आगे यह भी बताया कि इस रूल से उनकी मां श्वेता तिवारी काफी खुश थीं।

पहनने होंगे पूरे कपड़े
जब पलक तिवारी से पूछा गया कि आखिर ये नियम क्यों बनाया गया? तो एक्ट्रेस इसका जवाब देते हुए कहती हैं, 'सलमान खान भले ही यह कहते हैं कि आपकी मर्जी आप जो भी पहने। लेकिन वह हमेशा कहते हैं कि 'मेरी लड़कियों की हमेशा रक्षा की जानी चाहिए। सलमान किसी पर भी भरोसा नहीं करते वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क रहते हैं।'

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम जैसे तमाम बड़े सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+