‘मैं तुम्हारे लिए कपड़े नहीं पहनती', पाक एक्ट्रेस मीरा सेठी ने ट्रोल्स की लगाई क्लास
इस्लामाबाद, अक्टूबर 12 ; पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा सेठी को हाल में उनके कपड़ो को लेकर ट्रोल किया है। मीरा सेठी ने 20वें लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स में डिजाइनर हुसैन रेहर का ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इस मौके की एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। महिलाओं के ड्रेसिंग पर अश्लील और भद्दे कमेंट करने वालों को गुस्साई मीरा जमकर खरी खोटी सुनाई।

ट्रोल्स को दिया ये जवाब
मीरा सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सूखे हुए पेड़ की फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मीरा ने लिखा कि, यह देखना अपने आप में मजेदार होता है कि ट्रोल्स ऐसी महिलाओं जिन्हें वे वल्गर कहते हैं, उनकी फोटो देख पागल हो जाते हैं। घर जाओ, मैं तुम्हारे लिए कपड़े नहीं पहनती, मैं किसी के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुशी के लिए कपड़े पहनती हूं। इस देश के पुरुष महिलाओं के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं।
'घर जाओ, मैं तुम्हारे लिए कपड़े नहीं पहनती'
मीरा सेठी ने आगे लिखा हर बार अपनी शान को महिलाओं की बॉडी, पहनावे और अपीयरेंस से जोड़कर देखते हैं। ये तुच्छ,सड़ी हुई, नफरत से भरी सोच है। तुम हमें शक्तिहीन करना चाहते हो, क्योंकि तुम्हारे अहम को ठेस लग रही है। मैं समझ सकती हूं। ये समाज में है और भद्दा है। उन महिलाओं के लिए जो अपने वर्ड्स, कपड़ों और चैलेंजेस से सार्वजनिक जगहों को धर्मनिरपेक्ष बनाती हैं, मुझे इंस्पायर करती हैं।
कई सेलेब्रिटी आए समर्थन में
मीरा ने कहा कि, ऊपर से देखने पर यह केवल आकर्षक और मूर्खतापूर्ण लगता है, लेकिन वे लोग जो गलत व्यवहार का सामना कर चुके हैं, जानते हैं कि अपनी आवाज और शरीर के साथ जोर देकर, हम सत्ता के सड़े हुए, ताकत नियंत्रण करने वालों को धकेल रहे हैं। मीरा सेठी का समर्थन करते हुए फेमस एक्ट्रेस मंशा पाशा ने लिखा मैं पूरी तरह आपसे सहमत हूं। मैंने भी ठीक यही बात आज कही है। आउटफिट की पसंद के आधार पर महिलाओं के कैरेक्टर को अच्छा या बुरा कहना बहुत सुपरफिशियल है। कुछ लोग इस नैतिकता का नाम देने की कोशिश करते हैं। वहीं सिंगर आसिम अजहर ने ट्रोल्स को आडे हाथों लिया है।












Click it and Unblock the Notifications