OTT सीरीज अभय की शूटिंग के दौरान एक्टर तनुज काफी डर गए थे, बोले- ऐसा लगा जैसे मौत के करीब आ गया

मुंबई, 06 अप्रैल। फिल्म अभिनेता तनुज वीरवानी जल्द ही ओटीटी सीरीज अभय में नजर आएंगे। इसमे तनुज एक किलर की भूमिका निभा रहे हैं। अभय के तीसरे सीजन में तनुज की एंट्री एक नए किलर के रूप में होने जा रही है। इसमे तनुज के अलावा कुनाल खेमू अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज को शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। अभय ओटीटी पर एक लोकप्रिय सीरीज है, ऐसे में इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव के बारे में तनुज ने कहा कि यह काफी अच्छा है कि आप पहले से ही लोकप्रिय सीरीज में काम करें, मैं इस तरह के प्रोजेक्ट में काम कर चुका हूं।

 साझा किया अनुभव

साझा किया अनुभव

अभय से पहले तनुज ने एक नए प्रोजेक्ट में भी काम किया है, इसमे इंसाइड एज, कोड एम, प्वाइजन अहम हैं। वह कहते हैं कि जो शो पहले से लोकप्रिय है, वह आपके ऊपर से दबाव को कम करता है। मैं ऐसे प्रोजेक्ट में पहले काम कर चुका हूं जहां शुरुआत से एक-एक ईंट को जोड़ा गया और फिर उसे तैयार किया गया। लेकिन यह प्रोजेक्ट मेरे लिए हॉलीडे प्रोजेक्ट है क्योंकि यह पहले से लोकप्रिय है। हम इस शो में आए, अपना काम किया, ऐसे में दबाव हमारे ऊपर नहीं होता है जोकि काफी सुकून भरा होता है।

ऐसा लग रहा था मौत के करीब आ गया

ऐसा लग रहा था मौत के करीब आ गया

अभय के लिए शूटिंग से पहले तनुज को अपने लुक को लेकर काफी काम करना पड़ा। शो के दौरान उनपर काफी दबाव था क्योंकि यह अपने आप में अलग तरह का किरदार था। पानी के भीतर शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए तनुज ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि मैं मौत के करीब आ गया हूं। दिलचस्प बात यह है कि इसके बावजदू उनकी साथी कलाकार दिव्या अग्रवाल इस सीन के और रीटेक करना चाहती थीं। अपने इस अनुभव को तनुज ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फिर याद किया है।

मैं काफी डरा हुआ था

मैं काफी डरा हुआ था

पानी के भीतर शूटिंग के अनुभव के बारे में तनुज ने कहा कि मैं पूरी तरह से उस सीन में डरा हुआ था जबकि दिव्या को इस सीन में अच्छा लग रहा था। मैं सोच रहा था कि मुझे नहीं पता है कि आखिर क्या हो रहा है। मैंने खुद को कहा कि देख तनुज अभी तक का मेरा सफर अच्छा रहा है, अगर तुझे इसी तरह जाना है तो तुम्हें वो करना पड़ेगा जो तुम्हें करना पसंद है, जिससे तुम प्यार करते हो। और फिर जैसा की लोग कहते हैं कि अगर आपको तैरना सीखना है तो पहले आपो डूबना पड़ता है।

अनुभव व्यर्थ नहीं गया

अपने इस अनुभव के बारे में तनुज ने कहा कि यह मेरे लिए काफी कुछ सिखाने वाला अनुभव था। मैंने डबिंग के दौरान उस शूट की झलकियां देखीं तो लगा की यह अच्छा था, लिहाजा वो सब करना व्यर्थ नहीं गया। अभय में तनुज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका में हैं जोकि मूनलाइट किलर हैं। तनुज कहते हैं कि सोशल मीडिया पर हमेशा खुद को खुश दिखाना चुनौती है बावजूद इसके कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है। बता दें कि अभय का तीसरा सीजन 8 अप्रैल कोजी 5 पर रिलीज हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+