OTT Release This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मचने वाली है तबाही, रिलीज होंगी 7 सीरीज और फिल्में
OTT Release This Week: इस वीकेंड कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। चाहे आप ड्रामा, कॉमेडी या सुपरनैचुरल कहानी देखने के मूड में हों, इस हफ्ते हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। इस वीकेंड यानी 19 सितंबबर से लेकर 21 सितंबर तक में ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने जा रहा है, आइए आपको बताते हैं।
पेंगुइन
वेब सीरीज 'पेंगुइन' आगामी 20 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस धमाकेदार सीरीज में कॉलिन फैरेल, क्रिस्टिन मिलिओटी, रेन्जी फेलिज नजर आएंगे। सीरीज में कॉलिन फैरेल लीड रोल में हैं। ये रॉबर्ट पैटिंसन की 'द बैटमैन' के किरदार पेंगुइन पर आधारित एक स्पिन-ऑफ सीरीज है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2' दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। शो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से लोगों को हंसाते नजर आएंगे। शो के दूसरे सीजन में आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर समेत कई स्टार्स गेस्ट बनकर आएंगे। ये शो आगामी 21 सितंबर 2024 से स्ट्रीम होगा।
थलेवट्टम पालम
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'पंचायत' का रिमेक बना है। इस रीमेक का नाम 'थलेवट्टम पालम' रखा गया है जो कि आगामी 20 सितंबर 2024 को रिलीज होगा। ये तमिल में बना है। हिंदी में जहां सचिव जी का किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया था, वहीं तमिल में ये किरदार अभिषेक कुमार निभा रहे हैं।
मॉन्स्टर्स: द लाइल एंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की 'मॉन्स्टर्स: द लाइल एंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी' का प्रीमियर आज यानी 19 सितंबर 2024 को होने वाला है। इस सीजन में मेनेंडेज भाइयों को उनके माता-पिता की हत्या के लिए 1996 में दोषी ठहराए जाने की घटना को फिर से दिखाया जाएगा। निकोलस अलेक्जेंडर शावेज ने लाइल मेनेंडेज यहां लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
लाल सलाम
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के इर्द-गिर्द घूमती एक दमदार कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन क्रिकेटरों में प्रतिभा होने के बावजूद इन्हें टीम से गलत तरीके से बाहर निकाल दिया जाता है। ये फिल्म आगामी 20 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म एनएक्सटी पर रिलीज होगी।
अगाथा ऑल अलॉन्ग
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'अगाथा ऑल अलॉन्ग' का प्रीमियर आज यानी 19 सितंबर 2024 को होगा। इसमें अगाथा हार्कनेस की कहानी दिखाई जाएगी, जो चुड़ैलों के रास्ते पर चलने के लिए एक गिरोह का गठन करती है।
जो तेरा है वो मेरा है
फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' में एक चाय बेचने वाले से ठग बने व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जिसकी ज़िंदगी में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है जब वह अपने घर को रिवर्स मॉर्गेज करने की कोशिश करता है। जब एक बुज़ुर्ग व्यक्ति मरने से इनकार कर देता है, तो योजना गड़बड़ा जाती है, जिससे कई हास्यपूर्ण परिस्थितियां पैदा होती हैं। इस फिल्म में परेश रावल, अमित सियाल और सोनाली कुलकर्णी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 21 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications