OTT Release This Week: दिल्ली- NCR की झुलसती गर्मी में इस शनिवार-रविवार ओटीटी पर देखें ये फिल्में और वेब सीरीज
OTT Release This Week: दिल्ली- NCR में इस समय गर्मी ने त्राहीमाम मचा रखा है। प्रशासन ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर पर रहने के लिए कहा है। ऐसे में आप घर बैठकर टीवी पर ही कुछ अच्छी नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं।
इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
ओटीटी प्रेमियों के लिए ये वीकेंड बेहद खास होने वाला है। अलग-अलग भाषाओं की कई नई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं। कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, हॉरर से लेकर रोमांस और डॉक्यूमेंट्री से लेकर रिएलिटी तक, हर मूड और हर दर्शक के लिए इस वीकेंड पर कुछ न कुछ खास है।

आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज हो रहा है, जो आपका वीकेंड एंटरटेनमेंट से भरपूर कर देगा।
OTT पर देखें ये 3 फिल्में और एक वेब सीरीज
शुभम
तेलुगू फिल्म 'शुभम' ओटीटी पर आज यानी 13 जून 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में एक अलग तरह की कहानी दिखाई गई है, जहां कुछ शादीशुदा पुरुषों की जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है जब उनकी पत्नियां एक टीवी सीरियल की दीवानी हो जाती हैं। फिल्म में एक अच्छे सामाजिक संदेश को कॉमेडी के साथ पेश किया गया है।
केसरी चैप्टर 2
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' आज यानी 13 जून 2025 को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार ऐप पर घर बैठे देख सकते हैं। इस फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद के पहलुओं को दिखाया गया है।
डीडी नेक्स्ट लेवल
आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आज यानी 13 जून 2025 से तमिल भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'डीडी नेक्स्ट लेवल' देख सकेत हैं। इस फिल्म में एक क्रिटिक की कहानी दिखाई गई है जो खुद एक फिल्म के अंदर फंस जाता है। इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा।
राणा नायडू सीजन 2
फिल्मों के अलावा अगर आप इस वीकेंड पर कोई अच्छी वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो साउथ के फेमस एक्टर राणा दग्गुबाती की फेमस सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' का मजा ले सकते हैं। ये वेब सीरीज आज यानी 13 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ये 'राणा नायडू' सीरीज का दूसरा सीजन है। इस बार कहानी और गहरी, एक्शन से भरपूर और पारिवारिक तनाव से सधी हुई है। इसे आप हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications