Oscars 2025: 'ऑस्कर जीतोगे तो चौथा बच्चा', अवॉर्ड जीत कीरन कल्किन ने स्पीच में पत्नी को क्या याद दिलाया
Oscars 2025: कीरन कल्किन को 97वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में कल्किन ने प्रतिष्ठित नॉमनी यूरा बोरिसोव (अनोरा), एडवर्ड नॉर्टन (ए कम्प्लीट अननोन), गाइ पीयर्स (द ब्रुटलिस्ट) और जेरेमी स्ट्रॉन्ग (द अप्रेंटिस) को हरा कर जीत हासिल की। जबकि प्रत्येक नामांकित व्यक्ति ने असाधारण प्रदर्शन किया।
42 साल की उम्र में, कल्किन इस पुरस्कार की दौड़ में सबसे आगे थे। इसके पहले उन्होंने गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सहित ऑस्कर तक कई पुरस्कार पहले ही हासिल कर लिए थे।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड को स्वीकार करने के बाद कल्किन स्पीच दी। इस दौरान कल्किन ने अपनी पत्नी जैज़ चार्लटन का जिक्र किया, जिन्होंने पिछले साल एमी जीतने पर उनसे तीसरा बच्चा पैदा करने का वादा किया था। स्पीच में कल्किन ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने वास्तव में उनसे वादा किया था कि अगर वह ऑस्कर जीतेंगे तो वे चौथे बच्चे को जन्म देंगी। कल्किन ने मंच पर अपना पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं यहां कैसे पहुंचा।" "मैं जीवन भर अभिनय करता रहा हूं। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि यह मेरा ट्रैजेक्टरी है।"
आपको बता दें कि एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन 97वें अकादमी पुरस्कार को होस्ट कर रहे हैं। ऑस्कर होस्ट के रूप में ये उनका डेब्यू है। वो अपने सिग्नेचर ह्यूमर से उन्होंने ऑस्कर नाइट को यादगार बनान में कोई कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। इस साल भारत की और से एडम जे ग्रेव्स निर्देशित फिल्म अनुजा को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुजा ऑस्कर अपने नाम कर पाती हा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications