Oscar 2025: ऑस्कर 2025 अवॉर्ड की हुई शुरुआत, बेस्ट एक्टर के लिए एड्रियन ब्रॉडी-टिमथी चाल्मेट के बीच मुकाबला
Oscar 2025: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरुस्कार 'ऑस्कर अवॉर्ड' को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत ह चुकी है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 इस समय लाइव देखा जा सकता है।
लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जा रहा है ऑस्कर 2025
ऑस्कर 2025 अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फ्रेंच फिल्म एमीलिया पेरेज है जिसे 13 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं हॉलीवुड फिल्म द ब्रुटलिस्ट को 11 नॉमिनेशन मिले हैं।

सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे का दमदार परफॉर्मेंस
वहीं विकेड को भी 10 नॉमिनेशन मिले हैं और कॉनक्वेल को 8 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं जबकि अनोरा को 6 नॉमिनेशन मिले हैं। सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे ने अपनी परफॉर्मेंस से ऑस्कर इवेंट में चार चांद लगा दिया है। उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है।
कीरन कल्किन ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड
इसी बीच फिल्म 'द रियल पेन' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड कीरन कल्किन ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अनोरा एक्टर यूरा बोरिसोव और द कम्पलीट अननोन के अभिनेता एडवर्ड नॉर्टन को मात दी है।
ऑस्कर 2025 को कौन कर रहा है होस्ट
आपको बता दें कि एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन 97वें अकादमी पुरस्कार को होस्ट कर रहे हैं। ऑस्कर होस्ट के रूप में ये उनका डेब्यू है। वो अपने सिग्नेचर ह्यूमर से उन्होंने ऑस्कर नाइट को यादगार बनान में कोई कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे हैं।
भारत से ऑस्कर में किस फिल्म को मिला है नॉमिनशेन
इस साल भारत की और से एडम जे ग्रेव्स निर्देशित फिल्म अनुजा को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुजा ऑस्कर अपने नाम कर पाती हा या नहीं।
बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर की रेस में कौन-कौन हैं शामिल
-'द ब्रूटलिस्ट' के एक्टर एड्रियन ब्रॉडी और 'अ कंप्लीट अननोन' एक्टर टिमथी चाल्मेट के बीच जबरदस्त मुकाबला है। वहीं बेस्ट एक्टर की रेस में सिंग सिंग के अभिनेता कोलमैन डोमिंगो, कॉन्क्लेव एक्टर राल्फ फिएनेस और द अप्रेंटिस एक्टर सेबेस्टिन भी शामिल हैं।
-वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए विकेड की हीरोइन सिंथिया एरिवो, एमिलिया पेरेज एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गस्कॉन, अनोरा अभिनेत्री की मैडिसन, द सब्सटेंस एक्ट्रेस डेमी मूर और आई एम स्टिल हियर अभिनेत्री फर्नांडा टोरेस के बीच कड़ा मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications