Oscar 2025: 'अनोरा' को मिले 5 ऑस्कर अवॉर्ड, क्या है इस फिल्म की कहानी जिसने उड़ाए सबके होश
Oscar 2025 Anora: गत 3 मार्च 2025 को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में 23 कैटेगरी में कई मशहूर हस्तियों को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता है।
'अनोरा' को मिले 5 ऑस्कर अवॉर्ड
वहीं 'अनोरा' मूवी के लिए मिकी मेडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता है। ऑस्कर 2025 में सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड फिल्म अनोरा को मिल हैं जिसमें बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी शामिल है। वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड मिले हैं।

फिल्म 'अनोरा' की कहानी
-आपको बता दें कि 5 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'अनोरा' की इस समय सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सीन बेकर के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अनोरा' की कहानी एक रशियन-अमेरिकी सेक्स वर्कर (स्ट्रिपर) पर आधारित है।
-फिल्म में दिखाया गया है कि अनोरा मिखीवा एक स्ट्रिपर है। वहीं एक रशियन बिजनेसमैन का बेटा वान्या अमेरिका (ब्रूकलिन, न्यूयॉर्क) पढ़ने आता है। वान्या को रशियन भाषा समझने वाले एक शख्स की जरूरत महसूस होती है। इसी दौरान अनोरा की मुलाकात वान्या से होती है।
-वान्या, अनोरा को अपने साथ एक हफ्ता गुजारने के लिए 15 हजार डॉलर देने का वादा करता है। बाद में वान्या, अनोरा के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है।
फिल्म 'अनोरा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जानकारी के अनुसार कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'अनोरा' को पाम डिओर अवॉर्ड मिल चुका है। 21 मई 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 6 मिलियन डॉलर (52 करोड़) था जिसने 41 मिलियन डॉलर (358 करोड़ रुपए) का कुल कारोबार किया है।
रूसी-अमेरिकी की प्रेम कहानी
-रूसी-अमेरिकी की प्रेम कहानी पर आधारित है ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'अनोरा'। फिल्म 'अनोरा' को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी (मिकी मैडिसन) के अलावा बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार भी मिला है।
-फिल्म की लीड हीरोइन सेक्स वर्कर की श्रेणी में आने वाली एक स्ट्रिपटीज डांसर है, लिहाजा फिल्म में जमकर एडल्ट सीन्स भरे हुए हैं। लेकिन विषय का ट्रीटमेंट संवेदनशील है और डायरेक्टर सीन बेकर की सुनें तो ये फिल्म बनाने के पीछे उनका मकसद सेक्स वर्कर के पेशे को एक स्तर की गरिमा प्रदान करना था।












Click it and Unblock the Notifications