Oscar में 'नाटू-नाटू’ पर लाइव परफॉर्मेंस को लेकर क्यों हो रहा विवाद? इस वजह से खफा हुए फैंस

फिल्म RRR मूवी के सॉन्ग नाटू नाटू को ऑस्कर मिलने पर तमाम लोग खुश हैं। लेकिन ऑस्कर के मंच पर फिल्म की ऑरिजिनल स्टारकास्ट ने डांस नहीं किया। जिसकी वजह से फैंस काफी नाराज हैं।

Natu Natu Controversy: साउथ फिल्म RRR ने ऑस्कर का अवॉर्ड जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू को को ऑस्कर मिलने की वजह तमाम बॉलीवुड सितारे और फैंस काफी खुश हैं। लेकिन, इस बीच ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर एक विवाद छिड़ गया। जिसकी वजह है मंच पर फिल्म की ऑरिजिनल स्टारकास्ट ने डांस नहीं किया बल्कि दूसरे डांस ऑर्टिस्ट ने किया। जिसके बाद से फैंस काफी नाराज हैं।

नाटू-नाटू सॉन्ग को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

नाटू-नाटू सॉन्ग को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

आपको बता दें कि, फिल्म आरआरआर का सॉन्ग नाटू-नाटू की थीम ब्रिटिश शासन के खिलाफ थी। वहीं ऑस्कर के मंच पर डांस परफॉर्मेंस के लिए एशियन को चुना गया। जिसके बाद से भारत में इसको लेकर बवाल मचा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों की माने तो ये सॉन्ग की थीम के खिलाफ है।

स्टारकास्ट के बजाय मंच पर थिरके एशियन डांसर्स

स्टारकास्ट के बजाय मंच पर थिरके एशियन डांसर्स

नाटू-नाटू सॉन्ग को राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरवा ने अपनी आवाज दी थी। जिसके बाद इसे भारत में ही बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाने लगा। फैंस की माने तो मंच पर गाने की स्टारकास्ट को परफॉर्मेंस देनी चाहिए थी, लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। डांस करने वालों में एक भी साउथ एशियन डांसर नहीं दिखाई दिया।

साउथ एशियन कम्यूनिटी ने जाहिर की नाराजगी

साउथ एशियन कम्यूनिटी ने जाहिर की नाराजगी

इसके बाद इस परफॉर्मेंस को लेकर अमेरिका में रहने वाली साउथ एशियन कम्यूनिटी ने भी नाराजगी जाहिर की। उनका मानना था कि इस गाने में जो शानदार स्टेप्स फिल्म की स्टारकास्ट कर सकती थी वो और कोई नहीं कर सकता। ऑस्कर में नाटू नाटू का परफॉर्म होना हम सबके लिए गर्व का विषय था। लेकिन, परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ना चुने जाना काफी निराशाजनक है।

अमेरिकन फिल्म क्रिटिक ने भी जताई आपत्ति

अमेरिकन फिल्म क्रिटिक ने भी जताई आपत्ति

वहीं तेलुगू अमेरिकन फिल्म क्रिटिक शिवानी रेड्डी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि, ये बहुत हैरान करने वाली बात है कि इस गाने में जिन लोगों को परफॉर्मेंस देना चाहिए था। वही लोग मंच पर नजर नहीं आए। जबकि गाने में उन्हीं के शानदार स्टेप्स ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था। ये बहुत बुरा अनुभव है क्योंकि बहुत से साउथ एशियन डांसर्स ऐसे मौकों के लिए बहुत कोशिश करते हैं।

इस वजह से राम चरण और जूनियर एनटीआर ने नहीं किया डांस

इस वजह से राम चरण और जूनियर एनटीआर ने नहीं किया डांस

आपको बता दें कि, फिल्म नाटू-नाटू में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जबरदस्त डांस किया था। फिल्म आरआरआर के प्रोड्यूसर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, स्टेज पर पहले दोनों को ही डांस कराने का प्लान था। लेकिन, मंच पर दोनों डांस करने में कंफर्ट नहीं थे इसलिए उन्होंने डांस नहीं किया। हालांकि इस ऑस्कर अव़ॉर्ड के फंक्शन में दोनों सितारे शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+