एक गलती ने बर्बाद कर दिया इन 5 बॉलीवुड स्टार्स का फिल्मी करियर, ग्लैमर वर्ल्ड से हो गए हैं गायब
Bollywood Stars Career: कई बॉलीवुड स्टार्स फेमस होने के बावजूद फिल्मों से कहीं दूर हो गए, तो कुछ का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

Bollywood Stars Career: बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपना नाम बनाने के लिए इस इंडस्ट्री के साथ जुड़े, कड़ी मेहनत कर सफलता भी हासिल की लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से वह अचानक ही इस ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गए। कई स्टार्स फेमस होने के बावजूद फिल्मों से कहीं दूर हो गए, तो कुछ का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। इन एक्टरों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन इनकी एक गलती ने इनको डुबो दिया। ऐसे में देखते ही देखते इनका करियर बर्बाद हो गया। इस लिस्ट में मंदाकिनी से लेकर विवेक ओबेरॉय, ममता कुलकर्णी और फरदीन खान जैसे नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में और क्यों बर्बाद हुआ इनका फिल्मी करियर।

मंदाकिनी
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था बल्कि लोग उनकी अदाओं के भी दीवाने थे। मंदाकिनी की गिनती उस समय के खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती थी। फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में मंदाकिनी का करियर परवान चढ़ने लगा था। उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। मंदाकिनी का करियर शानदार चल रहा था, लेकिन जैसे ही उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा, लोगों ने उनसे दूरी बना ली। देखते ही देखते मंदाकिनी बॉलीवुड से कहीं गायब ही हो गईं। मंदाकिनी की एक फोटो उस समय मीडिया में छाई हुई थी जिसमें वह डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक क्रिकेट स्टेडियम में नजर आ रही थीं। पुलिस ने इस मामले में कई बार मंदाकिनी से पूछताछ भी की थी।

ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक समय पर फिल्मों में बतौर हीरोइन राज कर रही थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी, आमिर खान, गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि एक छोटी सी गलती की वजह से उनका सुपरहिट करियर डूब गया था। दरअसल ममता कुलकर्णी का नाम उन दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर ही डूब गया।

विवेक ओबेरॉय
हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय ने फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए थे लेकिन अचानक ही उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ने लगा। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। उस समय सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हो गया था लेकिन वह इन सबसे बहुत परेशान चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने विवेक ओबेरॉय को ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कहा था। इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने भाईजान पर उन्हें धमकी देने और गाली देकर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका सीधा असर विवेक ओबेरॉय के करियर पर हुआ और वह फिल्मों से कहीं गायब हो गए।

फरदीन खान
हिंदी सिनेमा के हैंडसम एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी अपनी एक छोटी सी गलती की वजह से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गए। उनकी गलती ने अचानक ही उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। फरदीन खान ने कई मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन साल 2001 में अचानक ही उनका नाम ड्रग्स केस के साथ जुड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन पर ड्रग्स लेने और सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वह फिल्मों से धीरे-धीरे गायब होने लगे।

शक्ति कपूर
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता और कॉमेडियन शक्ति कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कॉमिक और नेगेटिव एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। वह कई फिल्मों में विलेन तो कई मूवीज में कॉमेडियन के किरदार में नजर आए थे लेकिन साल 2005 में वह एक स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए। इस स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो उस समय मीडिया में छाया हुआ था। इस वीडियो में एक लड़की शक्ति कपूर से काम मांगती नजर आ रही थी जिसके बदले में शक्ति कपूर उस लड़की से सेक्शुअल फेवर मांगते दिखाई दे रहे थे। इस घटना ने शक्ति कपूर के एक्टिंग करियर पर एक बड़ा दाग लगा दिया था और इस दाग की वजह से वह आज फिल्मों से गायब हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications