'Om Puri ने मेरी बहन की लाइफ बर्बाद कर दी', Annu Kapoor ने बताया कड़वा सच, बोले- '4 महीने प्रेग्नेंट औरत संग'

Om Puri and Annu Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी बहन के टूटे रिश्ते और उससे जुड़े दर्दनाक अनुभवों पर खुलकर बात की है। ये सिर्फ एक असफल शादी की कहानी नहीं है बल्कि भरोसे के टूटने, भावनात्मक आघात और एक पूरे परिवार के बिखरने की दास्तान है।

अन्नू कपूर की बहन को मिला दर्द और धोखा
अन्नू कपूर के इस खुलासे ने एक बार फिर दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की निजी जिंदगी से जुड़े पुराने विवादों को चर्चा में ला दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने अपनी बहन के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होनें बताया कि ये रिश्ता उनकी बहन के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ था, जिसमें उसे धोखा और विश्वासघात का सामना करना पड़ा था।

Om Puri

अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाए गंभीर आरोप

-अन्नू कपूर के मुताबित इस टूटे हुए रिश्ते ने न सिर्फ उनकी बहन की जिंदगी को गहराई से प्रभावित किया था बल्कि पूरे परिवार को भी झकझोर कर रख दिया था। अन्नू कपूर ने कहा कि इस अनुभव ने उनकी बहन को भावनात्मक रूप से काफी नुकसान पहुंचाया था और उससे उबरना उसके लिए आसान नहीं था। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने ओम पूरी को एक असाधारण कलाकार बताया।

-अन्नू कपूर ने कहा- ओम पूरी एक बेहतरीन अभिनेता थे, उनके जैसा कोई नहीं था लेकिन बात वहीं खत्म नहीं होती। वह किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। वहीं से सब कुछ गलत हो गया और मैं उसी महिला का भाई हूं।

सीमा कपूर और ओम पुरी की दर्दनाक शादी और बेवफाई

-आपको बता दें कि अन्नू कपूर अपनी बहन सीमा कपूर का जिक्र कर रहे थे जिनकी शादी 1990 के दशक की शुरुआत में ओम पूरी से हुई थी। हालांकि ये रिश्ता कुछ ही महीनों में टूट गया था, जब सीमा को अपने पति ओम पूरी के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध के बारे में पता चला था।

-अन्नू कपूर ने बताया- जब मेरी बहन अपने पति से अलग हो रही थी तो वह 4 महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन इसके बावजूद ओम पुरी ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

-अन्नू कपूर ने आगे कहा- हालात इतने खराब हो गए थे कि गर्भपात होने के बाद मुआवजें के तौर पर मेरी बहन को सिर्फ 2500 रुपये देने की बात कही गई थी, जिसे उसने ठुकरा दिया था। ये पूरा घटनाक्रम मेरे लिए बेहद दर्दनाक और आघात पहुंचाने वाला था।

पहते रिश्ते के बाद पत्रकार से रचाई दूसरी शादी

-फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ओम पुरी ने अपनी पहली शादी को लेकर कहा था कि उनकी पत्नी उनसे उम्र में काफी छोटी थीं और अपने मन की बात खुलकर उनके सामने नहीं रख पाती थीं। ऐसे में दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ीं और रिश्ता टूट गया।

-बाद में ओप पुरी की जिंदगी में पत्रकार नंदिता पुरी की एंट्री हुई जिनसे उनकी मुलाकात साल 1993 में फिल्म सिटी ऑफ जॉय की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ साल बाद शादी कर ली थी लेकिन समय के साथ इस रिश्ते में भी मतभेद सामने आने लगे थे। दोनों के स्वभाव और सोच अलग थे, फिर भी बेटे ईशान की खातिर उन्होंने साथ रहना जारी रखा।

नंदिता पुरी की किताब में हुए कई खुलासे

-नंदिता पुरी की लिखी किताब को लेकर भी विवाद हुआ था जिसमें ओम पुरी अपने निजी जीवन के खुलासों से नाराज थे। हालांकि समय के साथ उनका गुस्सा कम हुआ और उन्होंने बेटे की खातिर अपने शादी के इस रिश्ते को सम्मान देने का फैसला किया था।

-आपको बता दें कि नंदिता पुरी ने अपनी किताब में ओम पुरी की पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिसे लेकर एक्टर गुस्सा हो गए थे। नंदिता की लिखी किताब में ओम पुरी की निजी जिंदगी से जुड़े कई विवादित और बेहद व्यक्तिगत खुलासे सामने आए थे जिनमें उनके शुरुआती जीवन के कुछ अनुभवों और निजी रिश्तों का जिक्र किया गया है। बताया जाता है कि इन बातों के सार्वजनिक होने से ओम पुरी कि छवि पर असर पड़ा और वह इससे असहज हो गए थे।

'ओम पुरी ने मेरी बहन की लाइफ बर्बाद कर दी'

-वहीं अन्नू कपूर ने कहा कि अगर उनकी बहन ने ओम पुरी की देखभाल न की होती तो शायद उनका निधन 10 साल पहले ही हो जाता। उन्होंने बताया कि जब ओम पुरी की तबीयत खराब हुई तो वह दोबारा उनकी बहन के पास लौट आए थे। हालांकि बीते कड़वे अनुभवों के बावजूद अन्नू कपूर ने कहा कि अब उनके मन में इस बात को लेकर कोई नाराजगी नहीं है।

-अन्नू कपूर ने कहा- आज ओम पुरी साहब हमारे बीच नहीं हैं, उनका बेटा है। मैं आज भी उनके बेटे और उनकी पूर्व पत्नी नंदिता पुरी के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई और आज उसके पास कोई सहारा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+