O Romeo BO Collection: शाहिद कपूर ने तोड़ा अपनी तीन फिल्मों का रिकॉर्ड, ओ रोमियो ने की जबरदस्त शुरुआत
रोमांस, सस्पेंस और स्टार पावर का जबरदस्त कॉकटेल लेकर आई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मार दी है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही थी।
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी है। जो पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। शाहिद ने फिल्म में 'उस्तारा' का किरदार निभाया है। जो रहस्यमयी, इमोशनल और इंटेंस है। वहीं तृप्ति 'अफशां' के रोल में खूबसूरती और गहराई का शानदार संगम दिखाती हैं।

ट्रेड रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने पहले ही 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो फिल्म की ओपिनिंग के लिहाज से अच्छा कलेक्शन है। मेकर्स को उम्मीद है कि इसे वैलेंटाइन डे का फायदा मिलेगा। ऐसे में फिल्म का वीकेंड कलेक्शन और बढ़ सकता है। शाहिद के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो कबीर सिंह के बाद ये पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर इतनी कमाई की है। हालांकि कोई भी फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं ले पाई है।
शाहिद की पिछली तीन फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- देवा 5.78 करोड़ रुपये
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 7.2 करोड़ रुपये
- जर्सी 2.93 करोड़ रुपये
वहीं, शाहिद को कबीर सिंह के बाद एक हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म की तलाश है। अगर ओ रोमियो इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर भागती है तो हो सकता है उनकी ये तलाश पूरी हो जाए। क्योंकि कबीर सिंह के बाद उनकी सारी ही फिल्में या तो फ्लॉप रही हैं या सेमी हिट कैटेगरी में शामिल रही हैं। ख़ैर बात करें इस ओ रोमियो की तो इसमें नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी सहित कई एक्टर्स ने भी अपने काम की गहरी छाप छोड़ी है। अब देखना ये है कि फिल्म वीकेंड में कमाल दिखा पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications