न्यासा की आंखों को क्या हुआ... 'सर्जरी की दुकान' बोलकर ट्रोल करने लगे लोग, अजय देवगन की बेटी का वीडियो VIRAL
Nysa Devgn Trolled: अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अकसर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हो जाती हैं। कभी एयरपोर्ट जाते हुए तो कभी किसी फ्रेंड की पार्टी में। न्यासा पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। मगर न्यासा को कई बार ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ता है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ कि न्यासा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई। मगर इस बार वे अपनी आंखों को लेकर ट्रोल हुई हैं।
न्यासा देवगन का वीडियो वायरल
काजोल खुद को एक प्राउड मदर मानती हैं। वे अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं मगर साथ ही बच्चों को खुली छूट भी देती हैं। यही वजह है कि न्यासा कई बार दोस्तों संग पार्टी करती रहती हैं। हाल ही में न्यासा का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने कानों पर हेडफोन लगाया हुआ है और मास्क पहना है।

क्यों ट्रोल हुईं अजय की बेटी?
वीडियो को मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने न्यासा की आंखों की तारीफ की है। मगर लगता है कि ये तारीफ फैंस को रास नहीं आई और कमेंट सेक्शन में उन्होंने स्टारकिड को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला।
ये न्यासा की आंखों को...
ये बात कहना गलत नहीं होगा कि न्यासा का ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है। पहले वे जैसी दिखती थीं, उससे बेहद अलग दिखती हैं। फैंस का मानना है कि न्यासा ने कई तरह की सर्जरी करवाई हैं, जिससे वे खूबसूरत बन सकें। मगर फिर भी लोग उन्हें ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में जब वे स्पॉट हुई तो सबकी नजर उनकी आंखों पर टिक गईं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने कहा कि अगर कोई आईलैश एक्सटेंशन करवाए तो क्या खूबसूरत नहीं दिखेगा। वहीं दूसरे ने कहा कि जाहिर सी बात है कि इतना मेकअप करने के बाद कोई भी सुंदर दिख सकता है। हिम्मत है तो नेचुरल रहकर कैमरे के सामने आओ। तो ही पता लगे कि कौन कितना सुंदर है। वहीं कई लोगों ने न्यासा को सर्जरी की दुकान बता डाला।
न्यासा को बुरी तरह से किया ट्रोल
वहीं कई अन्य लोग भी न्यासा की आंखों के बारे में बात करने लगे और कहने लगे कि उन्होंने आईलैश एक्सटेंशन किया हुआ है, इसलिए उनकी आंखें सुंदर लग रही हैं। वरना मास्क लगाकर भी वे सुंदर नहीं लग सकतीं।












Click it and Unblock the Notifications