खूबसूरती से जीते लाखों दिल, मगर आखिरी समय अस्पताल में चिल्लाती रही ये एक्ट्रेस! रोंगटे खड़े कर देगी आपबीती

Nutan Behl death anniversary: वैसे तो सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने एक वक्त पर लोगों पर अपना जादू चलाया था। मगर एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो अपनी नेचुरल एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छा गई थीं। मगर इस अभिनेत्री का अंत बेहद बुरा हुआ था। इस एक्ट्रेस को चैन की मौत भी नहीं मिल सकी।

हम बात कर रहे हैं अपने वक्त की मशहूर अभिनेत्री नूतन बहल की। एक ऐसी अभिनेत्री, जो एक्टिंग करती थीं तो लगता ही नहीं था कि वे एक्टिंग कर रही हैं। 12 फरवरी साल 1991 को नूतन की मौत हो गई थी। मौत भी एक ऐसी बीमारी से, जो बेहद खतरनाक थी।

Nutan Behl

नूतन की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। सिर्फ 14 साल की उम्र में अभिनेत्री ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनके पिता कुमरसेन समर्थ एक फिल्ममेकर थे और मां शोभना समर्थ भी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं। नूतन की मां ने फिल्मों में आने के लिए उनका खूब सपोर्ट किया। इसके बाद देखती ही देखते नूतन एक स्टार बन गईं और कई रिकॉर्ड्स भी उन्होंने अपने नाम कर लिये।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दमदार अदाकारा नूतन को लोग बदसूरती के ताने देते थे। लोग उनके सांवले रंग को लेकर उन्हें काफी कुछ कहते थे। मगर उनकी मां ही थी, जिन्होंने हमेशा नूतन का हौसला बढ़ाया। इसके बहाद नूतन ने जब मिस इंडिया का खिताब जीता तो लोगों के मुंह खुद ब खुद ही बंद हो गए।

नूतन न सिर्फ अपने करियर बल्कि निजी जिंदगी में भी खुश थीं। वे बहुत अच्छा कर रही थीं। नूतन ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की और इसके बाद उनका एक बेटा भी हुआ। मगर फिर उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। साल 1990 में उन्हें इसका पता चला और एक साल के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी। इसके बाद नूतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर फिर उनका निधन हो गया।

नूतन के आखिरी दिन बेहद बुरे थे। वे अस्पताल में चीखती चिल्लाती रहती थीं। ये आपबीती करीबी दोस्त ललिता ने अपनी लिखी किताब Nutan-Asen Mee.. Nasen Mee के हवाले से बताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+