मांग में सिंदूर लगाए नुसरत जहां ने ब्वॉयफ्रेंड यश के साथ मनाई दिवाली, पहली बार दिखाई बेटे की झलक

नुसरत जहां ने पहली बार अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है...

नई दिल्ली, 5 नवंबर: देशभर में गुरुवार को दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई और सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी अपने बेटे यिशान जे दासगुप्ता और ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता के साथ दीवाली मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। खुले बालों में बेहद सुंदर नजर आ रहीं नुसरत जहां ने दिवाली पर गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली पर्पल साड़ी पहनी थी। वहीं, इस दौरान नुसरत जहां ने पहली बार अपने बेटे यिशान जे दासगुप्ता की झलक भी अपने फैंस को दिखाई।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने Diwali पर दिया बड़ा सरप्राइज, कंप्लीट फैमिली पिक्चर की शेयर | वनइंडिया हिंदी
    एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराए नुसरत और यश

    एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराए नुसरत और यश

    दिवाली की तस्वीरें शेयर करते हुए नुसरत जहां ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दिवाली' और इसके साथ ही दीए की इमोजी लगाई। साड़ी की मैचिंग के ईयररिंग्स पहने नुसरत ने प्लेट में कई दीए सजाए हुए थे और माथे पर सिंदूर भी लगा रखा था। इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई तस्वीरों में से एक में नुसरत जहां और उनके ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

    तस्वीरों के साथ लिखा- ये कैप्शन

    तस्वीरों के साथ लिखा- ये कैप्शन

    यश दासगुप्ता ने भी पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ था और इस तस्वीर के कैप्शन में नुसरत ने लिखा- 'हमारी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं'। अगली तस्वीर में नुसरत ने यिशान को गोद में लिया हुआ था और बेटे को भी पर्पल कलर की ही ड्रेस पहनाई हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में नुसरत और यश दासगुप्ता साथ-साथ उस वक्त नजर आए थे, जब दोनों कश्मीर गए थे।

    26 अगस्त को दिया था नुसरत ने बेटे को जन्म

    26 अगस्त को दिया था नुसरत ने बेटे को जन्म

    आपको बता दें कि पिछले महीने नुसरत जहां ने जब अपने जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो यश दासगुप्ता के साथ उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ीं। दरअसल इन अफवाहों को हवा इसलिए मिली, क्योंकि केक के ऊपर डैड और हस्बेंड लिखा हुआ था। इससे पहले बीते दिनों नुसरत जहां का अपने पति के साथ काफी विवाद हुआ और उन्होंने अपने पति पर कई बड़े आरोप लगाए। इन्हीं विवादों के बीच नुसरत ने अपने बीते 26 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+