बेटे के पिता का नाम पूछने पर भड़कीं नुसरत जहां, रिपोर्टर की लगा डाली क्लास, दिया ये जवाब
कोलकाता, 09 सितंबर। एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली नुसरत जहां पिछले महीने एक बच्चे की मां बनी हैं। मां बनने के बाद पहली बार वह लोगों के सामने नजर आईं। कोलकाता में एक सैलून के उद्घाटन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नुसरत जहां पहुंची थीं। इस दौरान नुसरत से उनके पति का नाम पूछा गया लेकिन इस सवाल के बाद नुसरत नाराज हो गईं। नुसरत अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं।
Recommended Video

पिता का नाम पूछने पर भड़कीं नुसरत
नुसरत जहां से जब कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि आपके पति का क्या नाम है तो नुसरत ने गुस्से में कहा कि यह बहुत ही अजीब सवाल है, किसी महिला से यह सवाल पूछना उसके चरित्र पर धब्बा लगाने जैसा है कि बच्चे का पिता कौन है। पिता को पता है कि वह किसका पिता है और हम दोनों बच्चे का अच्छे से लालन-पालन कर रहे हैं। मैं और यश अच्छा समय बिता रहे हैं।

बेटे का नाम बताया
टीएमसी सांसद ने मातृत्व का एहसास काफी अच्छा है। यह नई जिंदगी है, ऐसा लगता है कि यह नई शुरुआत है। यही नहीं नुसरत ने बताया कि उनके बेटे का नाम यिशान है। बता दें कि पिछले हफ्ते नुसरत ने अपने नए लुक की तस्वीर को लोगों के साथ साझा किया था। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए इसका क्रेडिट डैडी को को दिया। साथ ही उन्होंने लिखा जिन लोगों से आप सुझाव नहीं लेते हैं उनकी आलोचना को भी स्वीकार नहीं करना चाहिए।

बेटे की झलक दिखाने पर दिया ये जवाब
नुसरत जहां से जब यह पूछा गया कि क्या आप बेटे की पहली झलक दिखलाएंगी तो उन्होंने कहा कि यह आपको बच्चे के पापा से पूछना चाहिए वह किसी को भी अपने बच्चे को देखने नहीं देते हैं। नुसरत ने कहा कि मेरा बेटा बिल्कुल ठीक है, फिलहाल मैं किसी भी तरह की डाइट पर नहीं हूं क्योंकि मुझे बेटे को फीड कराना होता है। बता दें कि नुसरत ने 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।

यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप की खबरें
नुसरत जहां को मां बननने के बाद जब कोलकाता स्थित भागीरथी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था तो इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि उनके कथित ब्वॉयफ्रैंड यश दासगुप्ता बच्चे को कार में लेकर बैठे थे। यश ने भी अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी कि नुसरत मां बन गई है। उन्होंने कहा था कि जो लोग नुसरत के स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे उन्हें बता दूं कि बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ्य हैं और अच्छा कर रहे हैं।

निखिल से की थी शादी, लेकिन अब तकरार
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से 2019 में टर्की में शादी की थी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा था कि भारतीय कानून के अनुसार उनकी शादी अमान्य है, इस शादी को सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप के तौर पर मान्यता दी जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि नुसरत जहां जब मां बनीं तो दोनों के बीच तकरार के बावजूद निखिल ने उन्हें इसकी बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं बेबी ब्वॉय के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications