नोरा फतेही जैसी पतली कमर चाहिए? आज ही फॉलो करें ये डाइट प्लान, एक्ट्रेस ने खोला अपनी स्लिम फिगर का राज
Nora Fatehi: बॉलीवुड की फेमस डांसर नोरा फतेही इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके डांस मूव्स हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं और उनका फिगर भी फैंस के लिए इंस्पिरेशन बना रहता है।
नोरा फतेही जैसा फिगर पाना चाहती हैं लड़कियां
कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर नोरा फतेही अपनी फिटनेस का ध्यान कैसे रखती हैं। लड़कियां तो नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। नोरा फेतही जैसी पतली कमर बनाने के लिए लड़कियां हार्ड वर्कआउट तक कर रही हैं।

नोरा फतेही ने खोला अपनी फिटनेस का राज
आपको बता दें कि नोरा फेतही ने एक इंटरव्यू में खुद अपनी फिटनेस का राज खोला है। उन्होंने बताया है कि कैस् एक खास डाइट प्लान और स्पशेल वर्कआउट के जरिए वह अपनी पतली कमर और स्लिम फिगर पर काम करती हैं। इसी तरह से वह अपनी फिटनेस को भी मेंटेन रख पाती हैं।
आइए आपको बताते हैं कि नोरा फतेही का क्या है खास डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन-
दिनभर में क्या-क्या खाती हैं नोरा फतेही?
-बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में नोरा फतेही ने खुद बताया है कि वह खाने-पीने की काफी शौकीन हैं और वह अपनी डाइट को बैलेंस्ड रखने में भी यकीन रखती हैं। नोरा ब्रेकफास्ट में फ्रेंच टोस्ट, फ्रूट्स और ब्लैक कॉफी विदआउट शुगर पीना पसंद करती हैं।
-वहीं लंच में नोरा फतेही दाल-चावल, कई तरह की हरी सब्जियां और चिकन का सेवन करती हैं। इसके अलावा डिनर में वह उबली हुईं सब्जियां, चिकन स्टू या फिर चिकन सूप और मिक्स सॉस के साथ पास्ता खान पसंद करती हैं। इसके साथ वह मैश्ड पोटैटो का भी सेवन करती हैं। जब उन्हें रात में कुछ हल्क खाना का मन करता है तो वह दाल, चावल या फिर रोटी भी खा लेती हैं।
-नोरा फतेही ने बताया है कि उनके लिए कोई चीट डे नहीं होता। वह हर दिन अपनी पसंद की चीजें खाती हैं, बस खाने की मात्रा का खास ध्यान रखती हैं। उन्हें मीठी चीजें खाना पंसद नहीं है। साथ ही वह दिनभर में खूब पानी पीती हैं जिससे उनके बाल और स्किन बहुत हेल्दी रहते हैं।
फ्रूट्स की दीवानी हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही को रोजाना फ्रूट्स खाना खूब पसंद है। उनका फेवरेट फल आम है। जब आम का सीजन नहीं होता, तो वह पीच और स्ट्रॉबेरी खाना पसंद करती हैं। नोरा ने बताया कि उन्हें सीफूड खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए वह मछली नहीं खाती हैं बल्कि उसकी जगह चिकन का ही सेवन करती हैं।
10 घंटे सोती हैं नोरा फतेही
नोरा फतेही के अनुसार एक अच्छी नींद उनके बिजी शेड्यूल पर निर्भर करती है। शूटिंग के दिनों में वह करीब 6 घंटे ही सो पाती हैं, जबकि छुट्टी के दिनों में वह 10 घंटे तक सोकर खुद को रिफ्रेश करती हैं। छुट्टी के दिन में वह कोई ऐसा काम नहीं करती हैं जिससे उनके शरीर को परेशानी हो। वह अपने ऑफ डे पर आराम से घर पर रहना पसंद करती हैं।
नोरा का वर्कआउट और फिटनेस रूटीन
-नोरा फतेही फिटनेस के लिए काफी डेडिकेटेड हैं। वह रोजाना लगभग दो घंटे जिम में बिताती हैं और अलग-अलग एक्सरसाइज करती हैं। उनके एक्सरसाइज रूटीन में फुल बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज, लेग स्ट्रेच और स्क्वॉट्स, बेली डांसिंग, पोल डांसिंग और पिलाटेस ट्रेनिंग शामिल है।
-नोरा फतेही का मानना है कि फिटनेस सिर्फ बॉडी को शेप में रखने के लिए नहीं, बल्कि एनर्जी और स्टैमिना बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। नोरा फतेही की फिटनेस जर्नी बताती है कि बैलेंस्ड डाइट, सही एक्सरसाइज और भरपूर नींद से परफेक्ट बॉडी और एनर्जी दोनों को मेनटेन किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications