जब Nora Fatehi ने को-स्टार को जड़ा था जोरदार तमाचा, नोंच लिए थे एक-दूसरे के बाल, जानें क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने खुलासा किया था कि कैसे उनका को-स्टार संग गंदा झगड़ा हो गया था। इतना ही नही बात हाथापाई तक पहुंच गई थी।
Nora Fatehi Slapped Co Star: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस का नाम कुछ विवादों से भी जुड़ा। एक बार नोरा फतेही ने खुलासा किया था कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कैसे उनका को-स्टार के साथ झगड़ा हो गया था। इतना ही बात हाथापाई तक पहुंच गई थी और नोरा ने को-एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।

नोरा फतेही के साथ को-स्टार ने की बदतमीजी
नोरा फतेही ने इस घटना की जानकारी कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में दी थी। उन्होंने बताया था कि कैसे सेट पर यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था। नोरा ने कहा कि वह अपने को-एक्टर के साथ जंगल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान को-एक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की। जिसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था।

फिर नोरा ने मारा जोरदार तमाचा
नोरा फतेही ने कहा था कि, "एक को-एक्टर था, शूटिंग के दौरन वह मेरे साथ बद्तमीजी कर रहा था तो मैंने उसे थप्पड़ मार दिया था। फिर उसने पलटकर मुझे भी थप्पड़ मारा, तो फिर मैंने दोबारा थप्पड़ मारा, फिर उसने मेरे बाल खींचे, मैंने भी उसके बाल खींचे, इसके बाद बहुत झगड़ा हुआ। गंदा वाला झगड़ा हुआ था।"

कपिल शर्मा भी सुनकर रह गए दंग
नोरा फतेही यहीं नहीं रूकी उन्होंने उस को-स्टार पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि, 'कीड़े पड़े उसे'। इसके बाद उन्होंने को-स्टार के लिए कुछ अपशब्द भी कहे। यह पूरा किस्सा सुनकर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी काफी हैरान थे और वह यह सब सुनकर हंस पड़ते हैं। वहीं अर्चना पूरन सिंह की हैरानी जताती हैं।

फिल्म एक्शन हीरो को प्रमोट करने पहुंची थी एक्ट्रेस
आपको बता दें कि, द कपिल शर्मा शो का यह तब का एपिसोड है जब नोरा फतेही आयुष्मान खुराना की फिल्म एक एक्शन हीरो को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंची थी। इस एपिसोड का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। फैंस हैरान थे कि एक को-स्टार ने उनके साथ बदतमीजी की और वह ये पूरा हादसा बताते हुए मुस्कुरा रही हैं।

इन विवादों की वजह से चर्चा में रहीं नोरा
बता दें कि, पिछले कुछ समय से नोरा फतेही फिल्मों से ज्यादा महाठग सुकेश चंद्रशेखर के दो सौ करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर काफी चर्चा में रहीं। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को दिल्ली भी बुलाया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस के वकील ने कोर्ट में यह साबित कर दिया था कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications