नोरा फतेही ने मुंबई मेट्रो में की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोग बोले- हाय राम! ये औरत तो सबको.....
Nora Fatehi: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने हॉट मूव्स के लिए काफी फेमस हैं। डांस रियलिटी शो में भाग लेने से लेकर टीवी पर एक फेमस जज बनने तक, नोरा ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और अब वह जल्द ही फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं।
नोरा फतेही ने मुंबई मेट्रो में किया डांस
आपको बता दें कि नोरा फतेही अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं बोल्ड ड्रेसेस और लुक को लेकर भी वह कई बार ट्रेल हो जाती हैं। इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। नोरा हाल ही में मुंबई मेट्रो में डांस करती नजर आई हैं।

नोरा का डांस वीडियो हुआ वायरल
इस समय नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा मुंबई मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने एनिमल प्रींटेड ड्रेस पहनी हुई है और अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की पहले तो मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच हुई और फिर मेट्रो के अंदर जाने के लिए वो दौड़ने लगती हैं।
मेट्रो में यात्रियों संग थिरकने लगीं नोरा
इसके बाद नोरा फतेही मुंबई मेट्रो के अंदर मौजूद यात्रियों के साथ डांस करने लगती हैं। वह चलती ट्रेन में थिरकती नजर आती हैं। नोरा ने ट्वर्किंग का अपना फेमस स्टेप भी किया। हालांकि ये सब लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग नरा की इस हरकत के लिए उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
मेट्रो में नोरा का डांस देख भड़के लोग
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स को नोरा का डांस बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई भी की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कभी अच्छे कपड़े क्यों नहीं पहन सकती? लड़की, तुम मेट्रो के अंदर जा रही हो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- हाय राम...ये औरत मेट्रो के अंदर ऐसा डांस क्यों कर रही है। एक और शख्स ने लिखा है- सस्ती नौटंकी।
नोरा ने स्टेज पर किया था गजब का डांस
इससे पहले नोरा फतेही पॉपुलर डांस शो 'डांस प्लस प्रो' में गई थीं। उस शो में रेमो डिसूजा, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राघव जुयाल जज हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही अपने गाने 'नाच मेरी रानी' पर स्टेज पर परफॉर्मेंस देती नजर आई हैं। वह मैटेलिक बॉडी-हगिंग ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं। लोग उनका ऐसा डांस देखकर काफी खुश हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications