Netflix ने 4 देशों में पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई रोक, भारत में भी जल्द हो सकता है लागू

नेटफ्लिक्स ने चार देशों में पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई रोक, ऐसे करने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क। इसकी शुरुआत कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्पेन से की जा रही है।

netflix
vs

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह पासवर्ड शेयरिंग के विकल्प को खत्म करने जा रहा है। कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्पेन में पासवर्ड शेयरिंग को बंद कर दिया गया है। नॉर्थ अमेरिका में जो लोग अपने अकाउंट को शेयर कर रहे हैं नेटफ्लिक्स उनसे पहले ही पैसा वसूल रहा है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पहले से ही नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग पर पैसा वसूल रहा है। माना जा रहा है कि अगले महीने मार्च माह में यूके में भी ऐसा कदम उठाया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि 100 मिलियन से अधिक अकाउंट पासवर्ड शेयरिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से कंपनी नए टीवी शो और फिल्म में निवेश नहीं कर पा रही है।

नेटफ्लिक्स की ओर से ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में हम इस मुद्दे को हल करने के लिए लैटिन अमेरिका में विकल्प की तलाश कर रहे हैं। आने वाले महीनों में हम इस कदम को और देशों में आगे बढ़ाएंगे। इसकी शुरुआत कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्पेन से की जा रही है। हमारा ध्यान मुख्य रूप से मेंम्बरशिप पर अधिक कंट्रोल देने को लेकर है। अपने घर से इतर अगर आप पासवर्ड को दूसरे के साथ साझा करते हैं तो नेटफ्लिक्स इसके लिए पैसा वसूलने की पूरी तैयारी में है। फिलहाल भारत इस लिस्ट में नहीं है, लेकिन आने वाले समय में भारतीयों को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह 2023 की पहली तिमाही में पासवर्ड शेयरिंग को पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी कर रहा है।

भारत की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स के लिए अहम मार्केट है, रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास भारत में 5 मिलियन यूजर हैं। लेकिन यह बात किसी से भी नहीं छिपी है कि लोग अपने पासवर्ड को शेर करते हैं। लोग अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पासवर्ड को शेयर करते हैं। ऐसे में भारत अगला देश हो सकता है जहां पर नेटफ्लिक्स यह कदम उठा सकता है। जो लोग अपने नेटफ्लिक्स पासवर्ड को दूसरों के साथ साझा करते हैं कंपनी उनसे अतिरिक्त पैसे ले सकती है। कंपनी का कहना है कि जो लोग एक ही घर में रहते हैं वह पासवर्ड शेयर कर सकते हैं, लेकिन अगर बाहर किसी से पासवर्ड यर करते हैं तो इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि नेटफ्लिक्स यह कैसे पता लगाता है कि आखिर दूसरी लोकेशन से पासवर्ड शेयर किया गया है। दरअसल नेटफ्लिक्स इसके लिए आईपीए एड्रेस और डिवाइस आईडी का इस्तेमाल करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+