करण मेहरा के आरोपों पर बोले रोहित वर्मा-'प्यार की भूखी हैं निशा रावल लेकिन हद नहीं पार करनी चाहिए'

नई दिल्ली, 17 अगस्त। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और 'ये रिश्ता...'फेम एक्टर करण मेहरा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है। पिछले साल निशा ने अपने ही पति करण पर घरेलू हिंसा और किसी और महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया था। निशा की शिकायत पर करण मेहरा को जेल भी जाना पड़ा था। निशा ने इसके बाद प्रेस वार्ता करके करण के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

'निशा बाइपोलर की शिकार है'

'निशा बाइपोलर की शिकार है'

हालांकि करण ने बेल पर छूटने के बाद निशा के सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि 'निशा बाइपोलर की शिकार है। वो बहुत ज्यादा जिद्दी, अनस्टेबल और मूडी है। वो उनसे बेटे को मिलने नहीं देती है।'

फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा

निशा-करण के इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप पर टीवी इंडस्ट्री भी दो भागों में बंट गई थी। कुछ चुनिंदा और लोकप्रिय टीवी सितारे करण के साथ खड़े थे तो वहीं कुछ लोकप्रिय लोग निशा का साथ दे रहे थे, जिनमें से एक थे फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा, जिन्होंने निशा को सही ठहराते हुए करण की निंदा भी की थी।

तो क्या करण मेहरा सही बोल रहे हैं?

तो क्या करण मेहरा सही बोल रहे हैं?

लेकिन अब वो ही रोहित वर्मा अभिनेत्री निशा रावल के खिलाफ हो गए हैं और उन्होंने अब कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है और अगर वो सही कह रहे हैं तो सवाल ये उठता है कि क्या करण मेहरा ने जो आरोप निशा पर लगाए हैं, वो सब सही है। हालांकि करण मेहरा ने रोहित वर्मा पर भी मानहानि का केस किया हुआ है।

मैं गलत का साथ कैसे दे सकता था?

मैं गलत का साथ कैसे दे सकता था?

दरअसल सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रोहित वर्मा ने कहा कि 'वो करण-निशा के काफी क्लोज रहे हैं। वो एक फैमिली की तरह थे, साल 2014 से ही दोनों की शादी के बीच प्राब्लम चल रही थी। मैंने ही कई बार दोनों को समझाया था लेकिन जब पता चला कि करण ने निशा पर हाथ उठाया है तो मुझसे रहा नहीं गया, मैं गलत का साथ कैसे दे सकता था, इसलिए मैंने उस वक्त निशा को सपोर्ट किया था लेकिन एक दोस्त का काम अपने मित्र को केवल सपोर्ट करना ही नहीं होता है, बल्कि उसका काम अपने दोस्त को गलत मार्ग पर जाने से रोकना भी होता है, वही मैंने किया।'

हर किसी को हद में रहना चाहिए: रोहित वर्मा

हर किसी को हद में रहना चाहिए: रोहित वर्मा

'मैं एक मॉर्डन इंसान हूं इसलिए अगर किसी के दिल में किसी के लिए कोई भावनाएं पैदा हो रही हैं तो मैं इसे गलत नहीं मानता हूं लेकिन हर किसी को हद में रहना चाहिए, जब मैंने निशा को समझाने की कोशिश की तो वो उसने सुनी नहीं।' आपको बता दें कि निशा और रोहित के बीच इन दिनों बातचीत बंद हैं और रोहित वर्मा ने ये बात निशा रावल और रोहित सेतिया के तथाकथित लवअफेयर को लेकर कही है।

' वो प्यार की भूखी इंसान है'

' वो प्यार की भूखी इंसान है'

हालांकि अपने इंटरव्यू में रोहित ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने ही निशा रावल को ग्लैमर इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था। उन्होंने निशा की तारीफ भी की और कहा कि 'वो दिल की बुरी इंसान नहीं हैं। उसकी बोली में बहुत मिठास है और यही उसकी यूएसपी है, बस वो बहुत ज्यादा लाड़-प्यार चाहती हैं, वो तो अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स से भी यही चाहत रखती थीं। दरअसल वो एक टूटे हुए परिवार से आती हैं, उनकी मां ने अकेले ही बड़े ही धैर्य के साथ उनकी परवरिश की है, वो बहुत समझदार है और वो प्यार की भूखी इंसान है ,किसी को भी वो अपनी मीठी बातों से मना सकती है, लेकिन अगर वो गलत करेंगी तो मैं तो उसे भी प्वाइंट आउट करूंगा ही क्योंकि मैं कृष्ण की तरह का मित्र हूं।'


आखिर कौन हैं MM?

बता दें कि करण मेहरा ने हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'निशा रावल का उनके मुंहबोले भाई रोहित सेतिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसका खंडन करते हुए रोहित ने आरोप लगाया कि 'करण मेहरा के जीवन में एक लड़की है, जिसका नाम MM है, जिसके कारण निशा और करण का रिश्ता टूटा है अब आपलोग जाकर कि ये MM कौन है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+