Nimrat Kaur ने ढूंढ लिया नया पार्टनर! फोटो शेयर कर फैंस को दिया झटका, अभिषेक संग उड़ी थी डेटिंग की अफवाह
Nimrat Kaur New Companion: एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि अभिषेक निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को नया साथी मिल गया है, जिसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया।
निमरत कौर ने भले ही अभिषेक बच्चन संग अपनी डेटिंग रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती हैं। एक्ट्रेस अब अपने नए साथी के साथ चाय का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, 'अपने चाय के साथी के साथ घर वापसी।'

निमरत कौर के वायरल हो रहे इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि, एक बिल्ली उनके सोफे पर बैठी है। एक्ट्रेस अकेले उसके साथ अपना टाइम स्पेंड करते हुए नजर आईं। इस फोटो को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि निमरत कौर अपना बचा हुआ समय बिल्ली के साथ बिताती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बिल्ली की झलक साझा करती हैं।
इससे पहले निमरत कौर ने फूलों के खेत में पोज देते हुए कई सारी फोटोज पोस्ट की थी। जिसमें वह अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ फैंस का ध्यान खींचती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "खिलखिलाते खेतों में खेलती हुई खातून क्या पांच लगातार बोल सकते हो मेरे यार?"
वहीं निमरत कौर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान वह और अभिषेक बच्चन एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन जैसे ही इसकी भनक ऐश्वर्या राय को लगी तो एक्ट्रेस ने अभिषेक से दूरी बनाने का फैसला किया और वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई। हालांकि इस अफवाह पर अब तक किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र ने इन आरोपों को सिरे सो खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें: अपने से 20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ?












Click it and Unblock the Notifications