अपने से 20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ?

Recommended Video

    Ravi Shastri Dating Actress Nimrat Kaur since 2 years ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती या अफेयर होना कोई नई बात नहीं है, भारत में कई इसके बेजोड़ उदाहरण हैं, कहीं ये रिश्ता शादी के बंधन में बंध गया तो कहीं पर ये सिर्फ अफसाना बनकर रह गया लेकिन चर्चाएं तब होने लगती है, जब क्रिकेटर्स और अभिनेत्री के रिलेशनशिप में कुछ स्पेशल बात हो और इसी कारण इस वक्त टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री चर्चा में हैं। स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक 56 साल के रवि शास्त्री इन दिनों 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के प्रेम में गिरफ्तार हैं। बीते दो साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने ही इस बात की भनक किसी को लगने नहीं दी है।

    20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं शास्त्री?

    20 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं शास्त्री?

    रिपोर्ट की माने तो 'लंच बॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों में काम करके सुर्खियां बटोर चुकी निमरत कौर की मुलाकात पहली बार रवि शास्त्री से 2015 में जर्मन लग्जरी कार की लॉन्चिंग के दौरान हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आया, जिसके बाद दोनों की मुलाकात प्रेम कहानी में बदल गई।

    रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं

    रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं

    खास बात ये है कि रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं, उन्होंने साल 2012 में अपनी पत्नी और पत्रकार रितु से शादी के 22 साल बाद तलाक ले लिया था। दोनों को शादी से एक बेटी अलिका है, जबकि निमरत कौर अब तक सिंगल हैं। आपको बता दें कि शास्त्री इन दिनों इग्लैंड में इंडियन टीम के साथ दौरे पर हैं जबकि निमरत इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि दोनों ने ही इन बातों का खंडन किया है।

    रवि शास्त्री का इतिहास काफी रंगीन रहा है

    रवि शास्त्री का इतिहास काफी रंगीन रहा है

    वैसे आपको बता दें कि भारतीय टीम के वर्तमान कोच और अस्सी के दशक के सुपर स्टार रवि शास्त्री का इतिहास काफी रंगीन रहा है। ये पोस्टर ब्वॉय कहे जाते थे। कहा जाता है कि उस समय ये बॉलीवुड हसीना अमृता सिंह के प्रेम में गिरफ्तार थे। रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयर उस वक्त न्यूज चैनल और मैंगजिन में काफी सुर्खियां बना था क्योंकि अक्सर अमृता सिंह को स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करते और चीयर करते देखा जाता था।

    शास्त्री ने अमृता से नहीं की शादी

    शास्त्री ने अमृता से नहीं की शादी

    दोनों के मुहब्बत की दास्तां उस वक्त खुलकर सामने आई जिस वक्त शारजाह में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ और इस दौरान इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, इस मैच के हीरो रवि शास्त्री ही थे। इस मैच की जीत के बाद अमृता सिंह और रवि शास्त्री की कुछ तस्वीरें मीडिया में प्रसारित हुईं जिन्होंने दोनों के प्रेम भरे रिश्ते पर मुहर लगा दी लेकिन ना जाने क्यों मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी अमृता सिंह मिसेज रवि शास्त्री नहीं बन पाईं और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रवि शास्त्री ने जहां 1990 में रितु सिंह से ब्याह रचाया तो वहीं अमृता सिंह ने अपने से 10 साल छोटे सैफ अली खान को हमसफर चुना।

    पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रियाला सबातिनी से भी था चक्कर!

    पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रियाला सबातिनी से भी था चक्कर!

    इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रवि शास्त्री अर्जेंटीना की पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रियाला सबातिनी के साथ चर्चा में रह चुके हैं। बात उस समय कि है जब रवि शास्त्री का करियर शबाब पर था। गैब्रियाला अपने समय की बहुत हसीन टेनिस स्टार थीं। एक बार गैब्रियाला के इश्क में दीवाने हुए रवि शास्त्री गैब्रियाला से मिलने अर्जेंटीना तक जा पहुंचे थे। उस समय ये अफवाहें उड़ी थीं कि शास्त्री ने गैब्रियाला को प्रपोज किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+